बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार का नई आरसीसी रोड के ऊपर से गुजरते हुए वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद बीजेपी ने सपा के ऊपर हमला बोला है. बीजेपी का कहना है कि जिस गाड़ी में सपा झंडा लगा होता है, उसमें एक गुंडा बैठा होता है.
बीते दिनों हुआ था वीडियो वायरल
बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हुआ था, जिसमें एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार नई आरसीसी रोड के ऊपर से गुजर रही है. यह वायरल वीडियो सपा सरकार के पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव कक्का का है. वायरल होने वाला वीडियो औरैया बिधूना तहसील के रामपुर अरवा कटरा का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक सड़क को नए रूप से बनाया गया था, लेकिन वहां से कार निकालने के बाद आरसीसी रोड फिर से खराब हो गई.
वायरल वीडियो पर मंत्री ने दी सफाई
वीडियो के वायरल होने के बाद में बीजेपी ने सपा के ऊपर हमला तीखा हमला किया है. वहीं इस मामले में पूर्व मंत्री ने सफाई दी है. मंत्री विनोद यादव कक्का ने एक मीडिया चैनल से बात करते हुए इस मामले को विरोधियों की साजिश बताया है. उनका कहना है कि उनकी गाड़ी वहां से गुजरी है, लेकिन सड़क पर किसी भी तरह को कोई नुकसान नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि कार से बाहर निकलकर मैंने देखा भी कि कहीं कुछ नुकसान तो नहीं हुआ है.
विरोधियों की मेरे खिलाफ साजिश- विनोद यादव
विनोद यादव कक्का का कहना है कि उस नई बनी हुई सड़क पर गाड़ी के टायर भी नहीं छपे थे, लेकिन अब चुनाव पास में है इसलिए विरोधी मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं. विनोद यादव का कहना है कि उनके विरोधियों की रिश्तेदारी भी उसी गांव में है, जहां से वे गुजरे थे. उनका कहना है कि इसीलिए उनकी तरफ से यह पूरी साजिश की गई है.
बीजेपी ने किया सपा पर हमला
इस मामले में वीडियो वायरल होने के बाद में बीजेपी ने सपा के ऊपर तीखा हमला बोला है. बीजेपी लखनऊ के एक्स अकाउंट से एक पोस्ट हुआ और उस पोस्ट में कहा गया कि अखिलेश यादव के पद चिन्हों पर चलने वाले सपा के गुंडों की करतूत विकास को कुचलने की होती है. पोस्ट में लिखा गया कि ग्रामीण क्षेत्र में फर्राटा भरती सपा नेता की गाड़ी का वीडियो इसका प्रमाण है. क्योंकि जिस गाड़ी में सपा झंडा लगा होता है, उसमें एक गुंडा बैठा होता है.
यह भी पढ़ें- मथुरा में भाजपा नेता दान बिहारी चौधरी पर जानलेवा हमला, करीब 3 दर्जन लोगों ने घर में घुसकर फैलाया आतंक
