केरल में एक 10 महीने की बच्ची ने अपनी दोनों किडनी, हार्ट वाल्व, दोनों आंखें और लीवर दान किया है. यह बच्ची राज्य की सबसे कम उम्र की अंगदाता है.
10 महीने की बच्ची ने दान किए अंग
केरल से एक एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने सबको हैरान करके रख दिया है. केरल में एक 10 महीने की बच्ची ने राज्य में सबसे कम उम्र की अंगदाता बन गई है. इस बच्ची के अंगदान करने के कारण 5 लोगों को नई जिंदगी मिलने जा रही है. बच्ची की पहचान 10 महीने की एलिन शेरिन अब्राहम के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि एलिन के परिजनों ने अपने गहरे दुखों के बीच में यह फैसला किया है.
क्या-क्या किया दान?
जानकारी के मुताबिक बच्चे का अंगदान अमृता अस्पताल एर्नाकुलम में किया गया है. बच्ची के दान किए गए अंगों में लीवर, दोनों किडनी, हार्ट वाल्व और दोनों आंखें शामिल हैं. बताया जा रहा है कि बच्ची का लीवर तिरुवनंतपुरम के KIMS हॉस्पिटल में भर्ती एक 6 महीने के बच्चे को दिया जाएगा. वहीं इसी के साथ एलिन की दोनों किडनी तिरुवनंतपुरम मेडिकल कॉलेज के SAT अस्पताल के पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी वार्ड में इलाज करा रही एक बच्ची को दी जाएगी.
सड़क एक्सीडेंट में घायल हुई थी बच्ची
एलिन नाम की बच्ची का हार्ट वल्व तिरुवनंतपुरम में मौजूद श्री चित्रा इंस्टीट्यूट को भेजा गया है. वहीं दोनों आंखों को अमृता अस्पताल में दान किया गया है. बताया जा रहा है कि पथानामथिट्टा जिले के मल्लप्पल्ली की रहने वाली एलिन 5 फरवरी को एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थी. वह दोपहर के लगभग 2.30 बजे अपनी मां और नाना-नानी के साथ में कोट्टायम से तिरुवल्ला जा रही थी. इसी दौरान M.C रोड पर एक कार ने उसे टक्कर मार दी. इस हादसे में बच्ची बुरी तरह से घायल हो गई.
ब्रेन डेड किया गया था घोषित
इस हादसे के बाद में बच्ची को चंगनास्सेरी और तिरुवल्ला के अस्पतालों में भर्ती कराया गया. जिसके बाद 7 फरवरी को उसे कोच्चि के अमृता अस्पताल में ले जाया गया और 13 फरवरी को बच्ची को ब्रेन डेड घोषित किया गया. जिसके बाद में बच्ची के परिजनों ने उसके अंगों को दान करने का फैसला किया. इस अंगदान की प्रक्रिया को K-SOTTO के नेतृत्व में और गृह विभाग के सहयोग से पूरा किया गया.
यह भी पढ़ें- यूपी STF ने पकड़ा नोएडा के स्कूलों को थ्रेट ईमेल भेजने वाला गैंग, ऑनलाइन बेटिंग के नाम पर साइबर ठगी
