झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में 2 व्यक्तियों ने एक 55 साल के व्यक्ति की पत्थर के कूचकर हत्या कर दी. पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश में जुटी हुई है.
पत्थर से की 55 साल के व्यक्ति की हत्या
झारखंड से एक सनसीखेज मामला सामने आया है. राज्य के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक 55 साल के व्यक्ति की हत्या करने की घटना सामने आई है. जानकारी के मुताबिक यहां एक 55 साल के व्यक्ति को पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. मृतक की पहचान मोरा नाग के रूप में की गई है. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर मामले को दर्ज किया था.
मृतक के भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर चकोमटोनाग गांव के निवासी सनिका संगवार और गोबाई संगवार के ऊपर मुकदमा दर्ज किया है. मोगा नाग का शव शुक्रवार को पास में मौजूद जंगल के अंदर मिला था. मामले की जानकारी देते हुए SDPO कुमार विनोद ने बताया कि हत्या के आरोप में सनिका संगवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
कुछ समय पहले दोनों के बीच हुआ था झगड़ा
पुलिस इस मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि पीड़ित और आरोपियों के बीत में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. जिसे गांव की पंचायत ने सुलझवा दिया था. जिसके बाद शुक्रवार को आरोपियों और मृतक दोनों ने शराब पी रखी थी और घर लौटने के दौरान दोनों के बीच में फिर से झगड़ा हो गया. जिसके बाद में इस पूरी घटना को अंजाम दिया गया.
आरोपियों ने शव को जंगल में फेंका
पुलिस ने बताया कि शराब पीने के बाद में घर लौटते समय दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया. जिसके बाद पहले से ही मोरा से नफरत रखने वाले आरोपियों ने उसे पत्थर से मारा. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मोरा नाग को मारने के बाद में आरोपियों ने उसके शव को जंगल में फेंक दिया और दोनों मौके से फरार हो गए. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे की तलाश लगातार जारी है.
