उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है, कि एक महिला और उसकी बेटी बिना नागरिकता के भारत में रह रही हैं. महिला ने दोनों के ऊपर पाकिस्तान के लिए जानकारी इक्ट्ठा करने का आरोप लगाया है.
3 दशकों से भारत में रह रही पाकिस्तानी महिला
उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. मेरठ के जली कोठी में मौजूद नादिर अली बिल्डिंग में एक महिला और उसकी बेटी बिना नागरिकता के 3 दशकों से भारत में रहने का मामला सामने आया है. जिसके बाद में दोनों के खिलाफ महिला ने एएसएसपी और एसपी सिटी को शिकायत दी. शिकायत के बाद में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है.
दोनों के ऊपर जासूसी का आरोप
महिला ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए, उनके ऊपर जासूसी और गोपनीय जानकारी को देश के बाहर पहुंचाने का आरोप भी लगाया है. आपको बता दें कि मेरठ निवासी रुखसाना ने शिकायत दर्ज कराई है कि नादिर अली बिल्डिंग में रहने वाले फरहत मसूद ने पाकिस्तानी नागरिक सबा उर्फ नाजी से साल 1988 में पाकिस्तान जाकर निकाह किया था. जिसके बाद दोनों के 3 बच्चे हुए थे.
एनम को नहीं दिलाई भारत की नागरिकता
उसने बताया कि साल 1993 में सबा पाकिस्तान गई थी और वहां उसने अपनी चौथी बेटी एनम फरहत को मई में जन्म दिया था. जिसके बाद में उसने वापस आते समय पाकिस्तानी पासपोर्ट पर एनम की एंट्री कराई और भारत में फिर से आ गई. जिसके बाद में यहां बच्ची का कैंट के एक स्कूल में एडमिशन कराया गया था, लेकिन फिर भी उसको भारतीय नागरिकता नहीं दिलाई थी.
सबा के पिता हैं ISI एजेंट
महिला ने बताया कि सबा और एनम अभी तक पाकिस्तानी नागरिक हैं. यह भी आरोप लगाया गया है कि सबा ने फर्जी कागजों का इस्तेमाल करके एनम का नकली पासपोर्ट बनवा लिया. आरोप है कि दोनों कई बार फर्जी पासपोर्ट पर विदेश भी आ जा चुकी हैं. महिला ने आरोप लगाया कि सबा के पिता हनीफ ISI एजेंट हैं. महिला ने सबा पर एनम से जासूसी करने और स्लीपर सेल तैयार कराने का भी आरोप लगाया है. महिला ने आरोप लगाया कि दोनों सैन्य इलाकों में घूमकर सूचना को इकट्ठा करती हैं.
यह भी पढ़ें- राजकोट में डिवाइडर से टकराई कार, हादसे में युवती समेत 3 लोगों की मौत, 2 हिस्सों में टूट गई तेज रफ्तार कार
