हाल ही में सभी लोगों की लाइफस्टाइल खराब होने की वजह से अधिक उम्र होने से पहले ही कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है. इसी में डायबिटीज भी एक है. दरअसल, कई विशेषज्ञों की रिपोर्ट के अनुसार डायबिटीज आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती है. हालांकि, आज तक लोगों ने ये सुना हैं कि बार-बार पेशाब आना, थकान और ज्यादा प्यास लगना डायबिटीज के संकेत होते हैं लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि त्वचा भी कुछ ऐसे संकेत देती हैं, जो कि शरीर में डायबिटीज जैसी बीमारियों के होने का संकेत देते हैं. आइए जानते हैं.
इन संकेत को न करें इग्नोर
इसमें सबसे पहला आता है, शरीर में किसी भी घाव का काफी देर से भरना. रिपोर्ट के अनुसार ऐसा इसलिए होता है क्योंकि शरीर में इम्यून सेल्स की गड़बड़ी और किसी भी कोशिका के भरने में काफी समय लगता हैं. हालांकि, कई बार ये क्रानिक घाव में बदल सकते हैं.
एकैंथोसिस नाइग्रिकन्स- इसमें लोगों के शरीर के अंग जैसे बगल, गर्दन जांघों और उंगलियों के जोड़ पर मोटे और और मखमली जैसे धब्बे दिखते हैं. ये इंसुलिन रेजिस्टेंस के होने का संकेत है. अधिकतर मोटापे से जूझ रहे व्यक्तिों और डायबिटीज के मरीजों में ये संकेत देखने को मिलते हैं.
विटिलिगो- ये एक ऐसी बीमारी है, जिसमें त्वचा के कुछ अंग अपना रंग खो बैठते हैं. टाइप 1 डायबिटीज हमेशा विटिलिगो के मरीज में देखा गया है. हालांकि, ये ऑटोइम्यून डिजीज है. कई बार लेकिन तनाव के कारण भी हो सकता है. इसलिए अगर आपको लगता है कि आपके शरीर में व्हाइट पैच आ रहे हैं. तो ऐसे में डाइबिटीज भी जरूर चेक करवाएं.
नेक्रोबायोसिस लिपॉइडिका काफी गंभीर और रेयर बीमारी है लेकिन डायबिटीज के मरीजों में ज्यादातर देखने को मिलते हैं. इसमें पिंडलियों पर चमकदार और लाल-भूरे या पीले कलर के दाग बनते हैं. साथ ही त्वचा के पतले हो जाने के कारण नसें भी दिखाई देने लगती है.
डायबिटिक डर्मोपैथी- पिंडली पैर के नीचे वाले हिस्से में पीछे की तरफ वाले भाग को कहते हैं. इनमें आपको लाल, भूरे रंग के गोल धब्बे देखने को मिलते हैं. हालांकि, ये किसी भी तरीके की दिक्कत यानी की खुजली नहीं देते है. 25% से भी अधिक डायबिटीज के मरीजों में इस समस्या को देखा गया है
बार-बार फंगल, बैक्टीरियल इंफेक्शन, खुजली और रूखी स्किन
ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ने से इम्युनिटी कमजोर पड़ जाती है. इसके कारण लोगों को बार-बार ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: हेल्दी बनने की होड़ में कर रहे ट्रेंड फॉलो… जरा सी गलती और हो सकती है गंभीर बीमारी
