बिहार से एक बड़ी घटना सामने आ रही है. मामला भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र का है. दरअसल, यहां यूपी से आई एक डांसर के साथ मारपीट और गैंगरेप करने का मामला सामने आ रहा है. रविवार के दिन पुलिस को इस घटना की सूचना मिली थी, जिसके बाद से तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की जा चुकी है.
बहला कर ले गए थे आरोपी नृतिका को
थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता यूपी के आजमगढ़ जिले की निवासी है. वह बिहार में डांसर का काम करती थी. शनिवार के शाम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जहां 3 लोग उसे बहला कर दूसरी जगह पर ले गए थे. हालांकि, महिला के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई थी. साथ ही उसके साथ तीनों ने मारपीट और दुष्कर्म को अंजाम दिया है.
नाच पार्टी के संचालक ने की शिकायत
शनिवार के दिन दुष्कर्म होने के बाद रविवार को डांसर और ऑर्केस्ट्रा संचालक ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपियों की पहचान मैजिक ड्राइवर अशोक कुमार यादव (41 साल) और लक्ष्मण यादव (40 साल), डीजे ऑपरेटर जितेंद्र कुमार यादव (21 साल) के रूप में की गई है. हालांकि, तीनों को शिकायत के बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है.
आगे की जांच के लिए नर्तकी को मेडिकल जांच के लिए कोर्ट भेज दिया गया है. हालाांकि, मेडिकल जांच के बाद ही इस पर कुछ फैसला लिया जा सकता है.
