बैंक में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर निकला है. ये बैंक के साथ-साथ सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले छात्रों के लिए काफी दमदार मौका है. दरअसल, PNB ने बड़े पदों पर भर्ती निकाली है. यह युवा के लिए काफी अच्छा मौका है जो बैंकिग सेक्टर पर अपना करियर बनाने की सोच रहे हैं.
कितने पदों पर निकली भर्ती
बता दें कि इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन ही इसका आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी तरीके से ऑनलाइन है. PNB में कुल 5138 पदों पर अप्रेंटिसशिप के तहत भर्ती जारी की गई है. बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 24 फरवरी 2026 को इस फार्म को भरने की अंतिम तारीख है.
General- 2383 पद
OBC – 1110 पद
EWS – 464 पद
SC -887 पद
योग्यता
मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन.
31 दिसंबर 2025 पहले रिजल्ट घोषित होना चाहिए.
न्यूनतम आयु-20 वर्ष
अधिकतम आयु-28 वर्ष
आरक्षित वर्ग के लिए छूट
आवेदन फीस किस वर्ग की कितनी
बता दें कि आवेदन फीस सभी वर्गों के लिए अलग-अलग दी गई है.
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस के पुरूषों को 944 रुपये देना होगा. वही, इन वर्ग की महिलाओं को 708 रुपये देना होगा. SC, ST और दिव्यांग के लिए 236 रुपये का आवेदन शुल्क लगेगा. हालांकि, फीस में कुछ बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी कारण से लोगों को सलाह दी गई है कि वह इनकी अधिकारिक साइट पर ही जाकर देखे.
कैसे कर सकते हैं आवेदन?
इसके लिए सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. उसके बाद होमपेज पर दिखने वाले Employment Opportunities वाले सेक्शन पर क्लिक करना होगा. उसपर क्लिक करने के बाद आपके सामने Apprentice और PNB का ऑप्शन आएगा. इसके बाद आपको Login 1st time वाले सेक्शन पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसमें मांगी जाने वाली सारी जानकारियों को सही-सही भरे और अंत में आवेदन शुल्क जमा करा दें. आवेदन शुल्क जमा कराने के बाद में उसकी छायाप्रति अवश्य निकलवा लें.
