दिल्ली पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी प्लेटफॉर्म Blinkit के खिलाफ FIR दर्ज की है. इस मामले को बटन दबाकर खुलने वाले प्रतिबंधित चाकू को बेचने के आरोप में दर्ज किया गया है. इन्हीं चाकुओं का इस्तेमाल हाल ही में हुई 2 हत्याओं में किया गया था.
पुलिस ने Blinkit के खिलाफ दर्ज की FIR
राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ऑनलाइन ग्रोसरी सेवा देने वाली कंपनी ब्लिंकिट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने प्लेटफॉर्म के ऊपर बटन दबाकर खुलने वाले प्रतिबंधित चाकू को बेचने के आरोप में केस दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक इन्हीं चाकुओं में से कुछ का इस्तेमाल हाल ही में हुई 2 हत्याओं में किया गया था. जिसके बाद में पुलिस ने एक्शन लेते हुए Blinkit के खिलाफ केस दर्ज किया है.
2 हत्याओं में इस्तेमाल किए गए चाकू
दरअसल यह पूरा मामला पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. यहां पर हुई 2 घटनाओं में अलग-अलग लोगों की हत्या कर दी गई. जिसके बाद में जब पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की, इसी दौरान एक चौंकाने वाली बात सामने आई. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने के लिए चाकुओं को ऑनलाइन ऑर्डर करके मंगाया था.
ब्लिंकिट से ऑर्डर किए हत्या के लिए चाकू
आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि चाकू को ब्लिंकिट से मंगाया था. जिसके बाद में पुलिस ने इस बात की पुष्टि करने के लिए खुद ही ग्राहक बनकर चाकू ऑर्डर किया, जिसके बाद में पुलिस को बटनदार चाकू डिलीवर हुआ. जिससे नियमों का उल्लंघन होते दिखाई दिया. इसी के बाद में पुलिस ने कंपनी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली. जिसके बाद में दिल्ली पुलिस ने कई डार्क स्टोर्स और वेयरहाउस पर छापेमारी की.
पुलिस ने की आरोप की पुष्टि
पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान कई दर्जन बटनदार चाकुओं को बरामद किया गया. पुलिस जब्त सामान की लिस्ट तैयार कर रही है और सप्लाई चेन की भी जांच शुरू हो गई है. इस मामले में पुलिस का कहना है कि कंपनी को जल्द ही नोटिस भेजा जाएगा और जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब मांगा जाएगा. दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है.
