गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में एक युवती के साथ में टीटीई ने चलती ट्रेन में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है. जिसके बाद आरोपी टीटीई ट्रेन से उतरकर फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 10 हजार रुपए की इनाम भी घोषित किया है.
चलती ट्रेन में युवती के साथ दुष्कर्म
भारतीय रेलवे से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. गोरखपुर अहमदाबाद एक्सप्रेस ट्रेन में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक घटना एक NCC कैडेट के साथ में हुई है. युवती परीक्षा देने के लिए मऊ में गई थी. जब वह परीक्षा देकर वापस आ रही थी, तो ज्यादा भीड़ होने के कारण टिकट नही ले सकी और वह ट्रेन के AC कोच में खड़ी हो गई.
TTE ने सीट देने के बहाने केबिन में बुलाया
युवती तो ट्रेन के AC कोच में खड़ा देखकर टीटीई ने उसे सीट देने के लिए कहा और उसे अपने केबिन में बुलाया. जिसके बाद में टीटीई ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. आरोपी टीटीई की पहचान एनईआर के वाराणसी डिवीजन में तैनात राहुल कुमार के रूप में की गई है. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार हो गया. फरार आरोपी को पुलिस की टीम लगातार तलाश कर रही है.
पुलिस ने घोषित किया 10 हजार का इनाम
पुलिस ने आरोपी टीटीई को गिरफ्तार करने के लिए 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है. बताया जा रहा है कि टीटीई ने सीट देने के बहाने से युवती को अपने केबिन में बुलाया और पहले उससे पूछताछ की और फिर उसके साथ में अश्लील हरकतें करने लगा. जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसने युवती के साथ में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. यह पूरी घटना इंदारा और देवरिया के बीच में हुई है.
पुलिस ने मामले को किया दर्ज
इस घटना के बाद में युवती ने मामले की सूचना 112 पर दी, जिसके बाद में टीटीई देवरिया में ट्रेन से उतरकर भाग गया. एसपी जीआरपी लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि पीड़ित युवती की शिकायत के बाद में मामले को दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि आरोपी टीटीई को बर्खास्त करने के लिए विभाग को एक पत्र भी भेजा गया है. फिलहाल आरोपी टीटीई घटना के बाद से फरार है.
