उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे लोगों के दिल को झकझोर कर रख दिया है. दरअसल, यूपी के फतेहपुर जिले में राधानगर के बडनपुर इलाके में दो बच्चे की निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक में गिरकर मौत हो गई है. दोनों एक ही घर के है. जानकारी के अनुसार दोनों भाई बहन है. इस घटना के बाद से पूरे परिवार गम में डूब चुका है.
दोनों शाम से थे गायब
परिवार वालों ने बताया कि दोनों बच्चे 17 फरवरी दिन मंगलवार की शाम से ही गायब थे, जिसके बाद दोनों को आसपास के लोग और परिवार वाले मिलकर ढूंढने लगे. हालांकि, जब बहुत ढूंढने पर भी वह नहीं मिले. तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई.
हत्या या साजिश- पुलिस जांच में जुटी
पुलिस जब आई तो उन्होंने खोजने पर पाया कि दोनों बच्चे निर्माणाधीन टैंक में गिर गए थे. समय रहते मदद न मिलने पर बच्चों की उसी में मौत हो गई थी. हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी है कि आखिर दोनों बच्चे उसमें कैसे गिरे. कही ये साजिश के तहत तो नहीं की गई है. दोनों बच्चों के शव को कब्जे में लिया गया है और मामले की पूरी जांच की जा रही है.
ये भी पढे़ं: लीलावती अस्पताल से सलीम खान पर बड़ा अपडेट! डॉक्टरों की टीम ने किया ICU में शिफ्ट; जानें अब कैसी है दिग्गज की हालत?
