salim khan health update: हिंदी सिनेमा के दिग्गज लेखक सलीम खान को आज सुबह मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में आईसीयू में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई गई है. खबर मिलते ही उनके बेटे सलमान खान समेत पूरा परिवार अस्पताल पहुंचा और डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं.

salim khan health update: हिंदी सिनेमा के मशहूर लेखक सलीम खान की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है. उन्हें आज सुबह करीब 8 बजकर 30 मिनट पर मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. बताया गया कि उन्हें अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद इमरजेंसी में लाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया. बाद में उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें पहली मंजिल पर स्थित आईसीयू में शिफ्ट किया गया. अस्पताल प्रशासन के अनुसार फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं.
अस्पताल की ओर से जारी जानकारी में कहा गया है कि सलीम खान की सेहत में अभी कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं है. हालांकि उम्र को देखते हुए मेडिकल टीम पूरी सतर्कता बरत रही है. डॉक्टर लगातार उनकी क्लिनिकल स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. उन्हें जरूरी दवाइयां दी जा रही हैं. साथ ही सभी जरूरी जांच भी की जा रही हैं. परिवार की निजता का सम्मान करते हुए अस्पताल ने फिलहाल ज्यादा मेडिकल डिटेल साझा नहीं की है. लेकिन यह साफ किया गया है कि उनकी हालत अभी नियंत्रण में है.
सलीम खान का इलाज वरिष्ठ डॉक्टर जलील पारकर की देखरेख में चल रहा है. उनकी मेडिकल टीम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर विनय चव्हाण. कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अजीत मेनन. न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे और डॉक्टर बिनीत आहलूवालिया शामिल हैं. अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि परिवार की सहमति से कल सुबह करीब 11 बजे एक आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी किया जाएगा. जिससे उनकी सेहत को लेकर ताजा जानकारी दी जा सकेगी. फिलहाल डॉक्टर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं.
सलीम खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही उनके बेटे सुपरस्टार लमान खान तुरंत अस्पताल पहुंचे. उनके साथ बेटी अलवीरा अग्निहोत्री और परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे. अस्पताल के बाहर परिवार के सदस्यों के चेहरे पर चिंता साफ दिखाई दी. वहीं बड़ी संख्या में फैंस भी उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर शुभकामनाएं भेज रहे हैं.
1935 में मध्य प्रदेश के इंदौर में जन्मे सलीम खान ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं. उन्होंने 1964 में सुशीला चरक से विवाह किया था. शादी के बाद उनका नाम सलमा रखा गया. बाद में सलीम खान ने मशहूर डांसर और अभिनेत्री हेलन गदान केवल फिल्मों तक सीमित नहीं रहा है. भारतीय सिनेमा के इतिहास में उनका नाम आज भी सम्मान और गर्व के साथ लिया जाता है.
