Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ से रोंगटे खड़े करने वाली वारदात सामने आई है. यहां कचरे के ढेर में एक नरमुंड मिला है. कचरे के ढेर में नरमुंड मिलने की खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक अस्पताल के पास का है.
जानिए पूरी घटना
गुरुवार की सुबह मऊ में एक सनसनीखेज खबर सामने आई. यहां कचरे के ढेर में एक नरमुंड मिला है. देखने में यह नरमुंड किसी बच्चे का लग रहा है. कचरे के ढेर में नरमुंड मिलने खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई. किसी ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से लोगों को हटाते हुए जांच शुरू की.
वहीं कचरे में नरमुंड मिलने से मऊ पुलिस विभाग भी एक्शन में आ गया है. अधिकारियों को इस मामले की तेजी से जांच के आदेश मिले हैं. पुलिस ने नरमुंड को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि यह नरमुंड किसी बच्चे का हो सकता है. नरमुंड मिलने की यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पशु अस्पताल की पानी के टंकी के पास की है.
पुलिस ने क्या कहा….
एएसपी अनुप कुमार ने बताया कि पशु अस्पताल की पानी की टंकी के पास नरमुंड मिलने की सूचना मिली थी. मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो पाया कि एक नरमुंड कचरे के ढेर में पड़ा हुआ था. प्रथमदृष्टया यह नरमुंड किसी बच्चे का लग रहा है. फिलहाल मामला दर्ज कर नरमुंड को पुलिस ने अपने कब्चे में ले लिया है और जांच के लिए भेजा है. वहीं आसपास के लिए लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है. ताकि कोई भी सुराग मिलते ही उस पर आगे जांच बढ़ाई जा सके.
ये भी पढ़ें: जानें अपनी स्किन टाइप के अनुसार कौन सा सीरम बेस्ट, पाएं 2-4 बूंदों में खिलखिलाती त्वचा
