आज के समय में लोग अपनी स्किन और शरीर का काफी ज्यादा ध्यान रखने लगे है. हालांकि, ये सही भी है. कई रिपोर्ट का कहना है ऐसे लोग गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बच सकते हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं आप अपनी स्किन के आधार पर कौन सी सीरम का उपयोग कर सकते हैं. सीरम की केवल 2-4 बूंदों को अपने स्कीन टाइप के अनुसार रोजाना लगाने से एक अच्छी चमकदार और खिलखिलाती त्वचा को आप पा सकते हैं.
इससे पहले आइए जानें कि कितने तरीके की स्किन टाइप होती है.
सबसे पहली ऑयली स्किन होती है. इसमें पूरे चेहरे पर तेल होने का एहसास होता रहता है. इस स्किन को लोगों के मुंह पर जल्दी ही मुहांसे और दाने होने का डर रहता है.
इसके बाद होती है ड्राइ स्किन . दरअसल, ऐसे में त्वचा काफी रूखी लगती है. साथ ही मुंह हमेशा फटी और रुखी रहती है.
तीसरी स्किन टाइप कॉम्बिनेशन होती है. हालांकि, कई लोगों को लगता है कि ये स्किन टाइप कभी भी कैसे भी वातावरण में संतुलित हो जाते है. जो कि बिल्कुल गलत है. दरअसल, ऐसी स्किन वाले लोगों को ही दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वह लोग जिनकी स्किन कॉम्बिनेशन होती है. उनका कहना है कि सर्दियों में उनकी स्किन ड्राइ लगती है. तो कभी तैलीय हो जाती है. कई बार तो कभी स्किन कही से तैलीय तो कही से ड्राई होती है.
चौथी स्किन टाइप सेंसिटिव होती है. ऐसी स्किन वाले व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इन लोगों को काफी ज्यादा सोच समझकर किसी प्रोडक्ट का प्रयोग करना होता है.
नार्मल स्किन – इस स्किन वाले लोगों को ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं होती है. इनके ध्यान रखने में ज्यादा परेशानी नहीं होती है.
किस स्किन को कैसे सीरम लगाने चाहिए
तैलीय त्वचा वालों को रोजाना Niacinamide serum का प्रयोग करना चाहिए. ये आपके चेहरे पर ऑइल को कंट्रोल रखते हैं. अगर आपको पिंपल की चिंता है तो salicylic का प्रयोग कर सकते हैं. हालांकि, Purging period का भी ध्यान रखें.
ड्राइ स्किन
अगर आप चेहरे को ग्लो और हेल्दी दिखाना चाहते हैं. तो Hyaluronic acid का प्रयोग करें. साथ ही आप ceremides मौजूद प्रोडक्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
कॉम्बिनेशन
ऐसी स्किन वाले लोगों को Niacinamide serum का प्रयोग करना चाहिए. ध्यान रखे की किसी भी सिरम की Concentration हर स्किन टाइप वाले को ज्यादा नहीं रखनी चाहिए.
सेंसिटिव
ऐसी स्किन वालों को किसी भी प्रोडक्ट का प्रयोग सोच समझकर के करना चाहिए. आपको centella asiatica या azelic acid का प्रयोग करना चाहिए.
नार्मल स्किन
आप विटामिन सी या पेपटाइड का प्रयोग कर सकते हैं
यहां दी गई सभी जानकारी रिपोर्ट के अनुसार है. thetruth24 ऐसी किसी भी जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. इसलिए किसी भी चीज की सलाह लेने से पहले इसके डॉक्टर से जरूर बात करें.
