यूपी के गोरखपुर से डॉक्टर की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, गोरखपुर में सिकरीगंज स्थित न्यू राजेश हाईटेक में मोतियाबिंद ऑपरेशन का एक कैंप चलाया गया था. हालांकि, इनको लोगों का ऑपरेशन करना काफी पड़ा था. 19 दिन पहले 30 मरीजों का ऑपरेशन किया था लेकिन लोगों की आंखों में 24 घंटे के अंदर ही संक्रमण हो गया था, जिसके कारण मरीजों की आंखों को निकालना पड़ गया था. इसी विवाद को लेकर अखिलेश यादव ने प्रशासन पर कई सवालों को खड़ा कर निशाना साधा है.
अखिलेश यादव ने साधा निशाना
इस विवाद के बाद से अखिलेश यादव ने सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि लोगों की गोरखपुर में आंखों की रोशनी छिनी जा रही है. तो वहीं, कई लोग अभी भी चैन से बैठे हुए है. मुख्यमंत्री जी गोरखपुर आकर कोई हिसाब किताब या देखभाल करते भी है कि या फिर जोड़-गांठ करके ही चले जाते है. हालांकि, इस बार जनता इसको गोरखपुर से हटा देगी.
18 मरीजों की आंखें निकाली
दरअसल, 1 फरवरी को जिन 30 मरीजों का ऑपरेशन किया गया था. उसमें से करीब 18 मरीज दोबारा आए थे. बताया गया कि इनकी आंखों में ऑपरेशन के बाद से इंफेक्शन फैल गए, जिसके कारण कई की तो आंखों को भी निकालना पड़ा था. करीब 9 लोगों की आंखों को निकाल दिया गया और 9 लोगों की आंखों की रोशनी छिन गई है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान: कराची में भयानक ब्लास्ट, 16 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी
