पाकिस्तान से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है. दरअसल, पाकिस्तान के कराची में तीन मंजिल की एक बिल्डिंग में सिलेंडर की वजह से काफी भयानक ब्लास्ट हो चुका है. यह ब्लास्ट इतना भयानक था कि इसमें अभी तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है. साथ ही 14 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है. घटना कराची के सोल्जर बाजार में गली नंबर 3 की बिल्डिंग में हुआ है. बताया जा रहा है कि इस बिल्डिंग के पहली मंजिल में धमाका इतनी तेज हुआ कि बिल्डिंग का पहला हिस्सा पूरी तरीके से गिर चुका है.
रेस्कयू अभियान जारी
रेस्कयू अधिकारियों द्वारा अभी तक मलबे से करीब 16 लोगों के मृत शव को निकाला जा चुका है. रिपोर्ट के अनुसार धमाका बुधवार की रात में पहली मंजिल पर हुआ था. शुरुआती जांच के अनुसार धमाका गैस लीक के कारण हुआ था. बिल्डिंग का एक साइड का हिस्सा पूरी तरीके से गिर चुका है.
कई लाशों के होने की संभावना
हालांकि, अभी भी मलबे में कई लाशों के होने की संभावना जताई जा रही है. इसी कारण से रेस्कयू अधिकारियों द्वारा बचाव ऑपरेशन चलाया जा रहा है. DIG ने बताया कि आगे की जांच की जा रही है. ताकि धमाके की असली वजह का पता लग पाए. साथ ही बिल्डिंग के वैद्य और अवैद्य होने की जांच की जा रही है ताकि हादसे के पीछे के दोषी लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके. केमिकल जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: सड़क, जाम और परीक्षा! मैट्रिक एग्जाम छूटने से टूटी छात्रा, घर लौटकर कर ली आत्महत्या
