उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक क्रिकेट मैच के दौरान मैदान में मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया. इस हमले में 15 से 20 खिलाड़ी घायल हुए हैं और एक अंपायर की इलाज के दौरान मौत हो गई.
क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर लिया. मधुमक्खियों के इस हमले में एक 65 साल के अंपायर की मौत हो गई. वहीं इस हमले में कई खिलाड़ी घायल हुए हैं. इस घटना के बारे में मैच आयोजित कराने वाले कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के एक अधिकारी ने जानकारी दी है.
खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच फैली दहशत
यह पूरी घटना बुधवार को शाम के समय शुक्लागंज इलाके में मौजूद सप्रू मैदान में हुई है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मैच के दौरान कानपुर के रहने वाले मणिक गुप्ता नाम के व्यक्ति अंपायरिंग कर रहे थे, इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक से मैदान पर हमला बोला. इस हमले से खिलाड़ियों और अधिकारियों और दर्शकों के बीच दहशत फैल गई.
इलाज के बाद किया मृत घोषित
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि इस हमले में अंपायर मणिक गुप्ता को गंभीर चोटें आईं और वे बेहोश होकर गिर गए थे. जिसके बाद में उन्हें शुक्लागंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद में वहां उनकी हालत बिगड़ी तो तुरंत ही उन्हें तुरंत ही कानपुर के लाला लाजपत राय हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया. जिसके बाद में वहां पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया.
15 से 20 खिलाड़ियों के मारे डंक
पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि इस हमले में मधुमक्खियों ने अंपायर के साथ में 15 से 20 खिलाड़ियों के भी डंक मारा है. आपको बता दें कि माणिक गुप्ता पिछले लगभग 30 सालों से लगातार कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से जुड़े हुए थे. माणिक गुप्ता केडीएमए क्रिकेट लीग में नियमित रूप से अंपायरिंग करते थे. माणिक स्थानीय स्तर पर अनुभवी और निष्पक्ष अंपायर के रूप में जाने जाते थे. फिलहाल इस हमले के बाद में दूसरे अंपायर जगदीश शर्मा और घायल खिलाड़ियों का इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें- सड़क, जाम और परीक्षा! मैट्रिक एग्जाम छूटने से टूटी छात्रा, घर लौटकर कर ली आत्महत्या
