आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी इलाके में टीवी की आवाज कम करने को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया. पत्नी ने अपने पति के चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. पुलिस से इस मामले में मृतक की मां ने शिकायत दर्ज कराई है.
पत्नी ने पति के मारा चाकू
आंध्र प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. आंध्र प्रदेश के मंगलगिरी में एक मामूली घरेलू विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. यहां एक पति ने घर में पत्नी से टीवी की आवाज कम करने के लिए कहा तो इस बात पर पत्नी भड़क गई. जिसके बाद में पत्नी ने अपने पति के चाकू घोंप दिया. इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई. पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
आवाज कम करने को लेकर हुई बहस
एक रिपोर्ट के मुताबिक मंगलगिरी में एक 27 साल के व्यक्ति ने अपनी 25 साल की पत्नी से टीवी का वॉल्यूम कर करने के लिए कहा. जिसके बाद में उसकी पत्नी भड़क गई. पुलिस ने बताया कि दोनों की शादी को सिर्फ 8 महीनें ही हुए थे और वे अमरावती में साथ में रहते थे. जिसके बाद में यहीं दोनों के बीच में टीवी की आवाज को कम करने की बात को लेकर बहस शुरू हुई और देखते ही देखते बहस हिंसा में बदल गई.
कहासुनी के दौरान किया हमला
पुलिस ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि पत्नी ने कहासुनी के दौरान अपने पति के ऊपर चाकू से हमला कर दिया. चाकू लगने के बाद में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान 27 साल के शेख अहमद के रूप में की गई है.
मृतक की मां ने की पुलिस से शिकायत
इस घटना के बाद में मृतक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. मृतक की मां ने पुलिस को पूरे विवाद की जानकारी दी. जिसके बाद में पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि टीवी की आवाज को कम करने को लेकर यह विवाद शुरू हुआ था. फिलहाल पुलिस ने मां की शिकायत पर मामले को दर्ज कर लिया है और आरोपी पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए प्रक्रिया को शुरू कर दिया है.
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में अंधविश्वास का खेल! लोगों से हुई 1.5 करोड़ रुपए की ठगी, पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किए आरोपी
