केरल के कुन्नूर जिले में शुक्रवार को 2 अलग-अलग जगहों पर बम के धमाके हुए हैं. जिनमें से एक घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. पुलिस दोनों घटनाओं की पूरी गंभीरता के साथ में जांचकर रही है.
केरल में 2 जगहों पर हुए बम धमाके
केरल के कुन्नूर जिले में 2 अलग-अलग जगहों पर शुक्रवार को बम धमाके हुए हैं. कुन्नूर जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई इन घटनाओं में से एक घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है. वहीं दूसरी जगह पर होने वाली घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है. पुलिस के मुताबिक जिले में पहला धमाका सुबह लगभग 9 बजे के आसपास पनूर के पास सेंट्रल पोयिलूर इलाके में हुआ है.
खुदाई के दौरान हुआ धमाका
बताया जा रहा है कि जिस इलाके में पहला धमाका हुआ है, वहां पर निर्माण कार्य के लिए रेत को खोदा जा रहा था. बताया जा रहा है कि जब खुदाई मशीन रेत खोद रही थी, उसी दौरान जमीन में दबा हुआ बम अचानक से फट गया. इस धमाके में टिपर लॉरी चालकर शमिथ लाल चपेट में आकर घायल हो गया. जैसे ही यह धमाका हुआ, तो मौके पर अफरा तफरी मच गई.
मंदिर के पास हुआ धमाका
सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच को शुरू कर दिया. पुलिस को जांच करते समय विस्फोटक के अवशेष भी मिले हैं. पुलिस मामले में जांच कर रही है. इसी के साथ दूसरी घटना सुबह लगभग 4 बजे मनोलिक्कावु इलाके में मंदिर के पास हुई है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने सड़क पर बम फेंका, जिसके बाद काफी तेज धमाका हुआ है.
भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात
जानकारी के मुताबिक दूसरा धमाका वहां पर हुआ है, जहां पर पुलिस की गाड़ी खड़ी थी. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना मंदिर में चल रहे उत्सव के दौरान सीपीआई (एम) और आरएसएस के कार्यकर्ताओं के बीच में बहस होने के बाद हुई है. दोनों घटनाओं के बाद में इलाके में किसी भी घटना को रोकने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया गया है. फिलहाल पुलिस इन दोनों घटनाओं की पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- राज्यपाल की बेडशीट देरी से बदलने पर नप गया प्रशासन, तहसीलदार और SDM जैसे अधिकारियों को नोटिस जारी
