महाराष्ट्र से भरोसे का प्रयोग कर एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है. दरअसल, घटना पुणे के डीपी रोड इलाके की है. जानकारी के अनुसार विधवा मां के दोस्त ने 15 साल की नाबालिग को स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाया था, जिसके बाद वह बच्ची को स्कूल ले जाने के बजाए डीपी रोड़ में ले गया. सुनसान इलाके में ले जाने के बाद उसने बच्ची को डरा धमका दुष्कर्म को अंजाम दिया.
आरोपी की पहचान ज्ञानेश्वर रायरिकर (29) के रूप में की गई है. आरोपी बच्ची की मां को सालों से जानता था. इसी कारण से मां ने भी भरोसा कर बच्ची को ज्ञानेश्वर के साथ जाने के लिए बोल दिया था. हालांकि, आरोपी ने इसी भरोसा का फायदा उठाया और बच्ची को स्कूल की बजाए डीपी रोड ले जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक सबंध बनाए.
मां के बार-बार पूछने पर बच्ची ने बताया
दरअसल, जिस दिन आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. उस दिन वह स्कूल आधे घंटे लेट पहुंची थी. मां को बच्ची के स्कूल लेट आने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद शाम में घर आते ही बच्ची से देरी का कारण पूछा गया. हालांकि, शुरू में नाबालिग मां को सब कुछ बताने से डर रही थी, लेकिन काफी पूछताछ के बाद बेटी ने मां को अपनी आपबीती सुनाई.
POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
मां ने फिर बिना किसी देरी के वारजे पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया. पुलिस ने बिना किसी देरी के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञानेश्वर पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास के लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को देखा जा रहा है. कार की भी जांच कर सबूत इक्ट्ठा किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: राज्यपाल की बेडशीट देरी से बदलने पर नप गया प्रशासन, तहसीलदार और SDM जैसे अधिकारियों को नोटिस जारी
