अभी के समय में बच्चों की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है. हालांकि, बोर्ड एग्जाम के सेंटर दूर होने और रूट में जाम होने के कारण कई बार बच्चे लेट से एग्जाम के लिए पहुंचते हैं. कई बार टीचर इन्हें एग्जाम देने के लिए भेज देते हैं. तो वहीं, बहुत सारे सेंटर में उन्हें घुसने तक नहीं दिया जाता है. बीच में ऐसे बहुत सारे केस देखने मिले थे, जिसमें परीक्षा में लेट पहुंचने के बाद एग्जाम नहीं देने दिया गया था. इसी कारण से बहुत सारे छात्र-छात्राओं के आत्महत्या कर देने के मामले सामने आए थे.
इन्हीं सारी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए DMRC ने छात्र-छात्राओं क बड़ी खुशखबरी दी है. दरअसल, DMRC द्वारा 20 फरवरी 2026 को विद्यार्थियों के लिए अहम घोषणा की गई है. आइए जानते हैं.
क्या है यह फैसला
परीक्षा वाले दिन पर छात्रों को पहले जाने की प्राथमिकता दी जाएगी.
साथ ही अब उन्हें जांच में काफी सुविधा दी जाएगी.
आपको अपना केवल वैद्य एडमिट कार्ड दिखाना होगा. उसके बाद आपको बिना किसी तलाशी के अंदर जाने दिया जाएगा.
वहीं, टिकट वाली मशीन और टिकट काउंटर पर भी छात्र को पहले टिकट लेने दिया जाएगा.
छात्रों को किसी तरह की देरी का सामना न करना पड़े. इसलिए CISF की टीम भी लगाई जाएगी.
छात्रों को प्राथमिकता देने वाली बात स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों को भी दी जाएगी.
DMRC द्वारा अनुरोध किया गया है कि पहले परीक्षा देने वाले यात्रियों को बाहर निकलने दिया जाए. ऐसा करने से वह किसी व्यक्ति को परीक्षा में लेट होने से बचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: GST विभाग के नोटिस से हड़कंप! गरीब युवक को भेजा 2 करोड़ का टैक्स नोटिस, युवक बोला- मैं 6-7 हजार की नौकरी करता हूं
