सरकारी नौकरी की तैयारी रहे युवाओं के लिए UPSC ने सुनहरा अवसर दिया है. वह युवा जो काफी दिनों से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे. यह खबर उनके लिए है. बता दें कि UPSC ने ISS और IES के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. भर्ती के आवेदन के लिए संघ लोक सेवा आयोग द्वारा अधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है.
फार्म भरने का लास्ट डेट कब?
आवेदकों को सलाह दी जाती है कि वह लास्ट डेट से पहले ही आवेदन कर लें. ऐसा इसलिए क्योंकि अंतिम समय में साइट के क्रेश होने जैसी समस्या होती है. फार्म को भरने की लास्ट डेट 3 मार्च 2026 हैं. बता दें कि कुल 44 पदों पर भर्ती की जाएगी. IES के लिए 16 पद और ISS के लिए 28 पदों पर भर्ती की नियुक्ति की गई है.
IES पद के लिए योग्यता
IES पद के आवेदकों के पास एप्लाइड इकोनॉमिक्स, अर्थशास्त्र, इकोनोमेट्रिक्स या बिजनेस इकोनॉमिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. इनके बिना आप इसमें आवेदन नहीं कर सकते हैं.
ISS पद के लिए योग्यता
वहीं, बात करें ISS पद के लिए आवेदकों की तो उनके पास में गणितीय सांख्यिकी, सांख्यिकी या एप्लाइड सांख्यिकी विषयों में Bachelors या masters की डिग्री अनिवार्य मानी जाएगी. इनके बिना आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा. आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है.
आयु सीमा
अगर आपकी न्यूनतम आयु 21 वर्ष या अधिकतम आयु 30 है. तब ही आप इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. वेबसाइट द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार आवेदक की उम्र 2 अगस्त 1996 के बाद की होनी चाहिए. वहीं, 1 अगस्त 2005 के बाद जन्मे लोगों का आवेदन स्वीकार्य नहीं किया जाएगा. आरक्षित वर्गों के लिए छूट है.
आवेदन करने के चरण
आपको सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है.
upsc.gov.in पर आपको IES/ISS Exam 2026 Registration वाले लिंक को क्लिक करना है.
फार्म में मांगी जाने वाली सारी जानकारी को बिल्कुल सही से भरे. इसके बाद अंत में आपसे आवेदन शुल्क मांगा जाएंगा.
आवेदन शुल्क 200 रुपये है. वहीं, महिला, अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, और दिव्यांग आवेदकों के लिए शुल्क में छूट है.
फार्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट निकलवाना न भूले.
फार्म में गलती हो जानें पर क्या करें
बता दें कि फार्म में गलती होने पर UPSC द्वारा करेक्शन विंडो भी खोला जाएगा. अगर आपने आवेदन करते समय उसमें कुछ गलती की है. तो आपको सुधारने का मौका दिया गया है.
ये भी पढ़ें: TC की सतर्कता से टली बड़ी घटना, यूजर्स कर रहे जमकर तारीफ, जानें सोशल मीडिया में छाए रहने की क्या है वजह
