देहरादून की सहसपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दूसरे चरण का शिलान्यास किया है.
सीएम धामी ने किया परियोजना का शिलान्यास
उत्तराखंड में धामी सरकार लगातार सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण को लेकर काम कर रही है. अब देहरादून की सहसपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 1203.40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क चौड़ीकरण परियोजना के दूसरे चरण का शिलान्यास किया है. इस चरण में 1 किलोमीटर से 10 किलोमीटर तक सड़क को पहले से चौड़ा और मजबूत किया जाएगा.
क्षेत्र में कम होगी ट्रैफिक जाम की समस्या
मीठीबेरी से परवल होते हुए चांदनी चौक तक और परवल से विज्ञान धाम झाझरा तक सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने परियोजना के शिलान्यास के दौरान कहा कि मजबूत सड़कें किसी भी प्रदेश की तरक्की की नींव होती हैं. उन्होंने कहा कि अच्छी कनेक्टिविटी से व्यापार को बढ़ावा मिलता है. सड़कों के चौड़े होने के बाद में क्षेत्र में जाम की समस्या काफी कम हो जाएगी.
साहसपुर के लिए कई योजनाएं
आपको बता दें कि सहसपुर के लिए सिर्फ सड़क ही नहीं, बल्कि इसके साथ में और भी जरूरी कामों की घोषणा की गई है. सड़क चौड़ीकरण के साथ में भाऊवाला पानी की आपूर्ती के लिए नलकूप को भी बनाया जाएगा. जिसके साथ ही दरू चौक से केशववाला नदी तक नाला निर्माण किया जाएगा. इन्हीं परियोजनाओं के साथ आर्केडिया बड़ोवाला पार्क के पास मोक्षधाम भी बनाया जाएगा.
कई चीजों का होगी निर्माण
मुख्यमंत्री ने सहसपुर के लिए और भी कई कामों की घोषणा की है. जिनमें आसनपुर से श्मशान घाट तक पुस्ता और सड़क निर्माण, उमेदपुर और परवल में आसन नदी किनारे कृषि भूमि की सुरक्षा के लिए पुस्ता बनाने, र्ड 93 बड़ोवाला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पुस्ता निर्माण और पौंधा में श्मशान घाट सड़क और जमीन के कटाव को रेकने के लिए भी कई कामों को किया जाएगा.
महिलाएं पहाड़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य विकास के मामलों में आगे बढ़ रहा है. सीएम ने महिलाओं को पहाड़ की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया. उन्होंने लखपति दीदी योजना की बात करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई महिलाएं उन प्रोडक्ट को बना रही हैं, जो बड़ी कंपनियों को भी चैलेंज कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- सुबह जेल-दोपहर में बेल! शिवम मिश्रा ने दिखाई पैसे की पावर, लैंबॉर्गिनी हादसे में मिली जमानत
