पंजाब से दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है, दरअसल, लुधियाना में एक फार्मेसी की छात्रा के साथ उसके ही पिता के द्वारा रेप करने का मामला सामने आ रहा है. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है. एक तरफ जहां लड़की के लिए उसका घर सुरक्षित जगह माना जाता है. अब वह उस घर में सुरक्षित नहीं है. पीड़िता की आयु 21 वर्ष है. आरोपी पिता अभी फिलहाल फरार है. पुलिस द्वारा उसे जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है.
क्या है पूरा मामला
छात्रा ने बताया कि वह प्राइवेट कॉलेज में फार्मेसी की पढ़ाई कर रही है. हमेशा की तरह वह घर आती और खाना बनाती और वापिस से पढ़ाई करने में लग जाती है. वह तीन बहन एक भाई है. एक बहन की शादी हो चुकी है. दूसरी बहन अभी बिहार में पढाई कर रही है. उसका भाई, मां और पिता उसके साथ रहते थे लेकिन नंवबर 2025 में उसकी मां भाई के साथ बिहार गई हुई थी.
घर में सिर्फ वह और उसके पिता रह रहे थे. रोज पिता पी कर आते और उससे शारीरिक सबंध बनाने के लिए कहते थे. बार-बार वह उसके लिए मना करती थी. उसने इसके बारे में अपनी मां को कॉल करके भी बताया. वह हमेशा उन्हें पिता-बेटी का रिश्ता याद दिलाकर मना करती रहती थी. 8 फरवरी के दिन पर घर का मकान मालिक नहीं था और वह घर में अकेली थी. 8 या 9 बजे के आसपास उसके पिता आते हैं. वह सीधे उसके कमरे में आते हैं. उसके बाद जबरदस्ती करके हॉल में ले जाते हैं और बिस्तर पर पटक देते हैं.
छात्रा के पिता ने पहले उसके कपड़े उतारने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं उतरे. तब कपड़ों को फाड़ दिया और मुंह को बंद कर दिया ताकि आवाज बाहर न जा सके. रेप करने के बाद वापस कमरे में छोड़ दिया.
सुबह होने के बाद वापस हमेशा की तरह वह कॉलेज गई. हालत को देख जब कॉलेज के दोस्तों ने उससे पूछा कि क्या हुआ और तुझे क्यों दर्द हो रहा है. तब छात्रा ने सारी चीजें बताई. दोस्तों ने फिर छात्रा को हिम्मत दी, जिसके बाद 9 फरवरी की शाम को कॉलेज में ही 181 पर पुलिस हेल्पलाइन को कॉल करके बुलाया गया. महिला पुलिस के आने के बाद छात्रा ने अपनी पूरी कहानी बताई. आरोपी पिता पर IPC की धारा 64 के तहत FIR दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: शादी की खुशियों में पसरा मातम! डीजे पर डांस बना 19 साल के युवक की मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस
