Bareilly Mathura Highway accident: उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बसों की आमने-सामने की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई है और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना पर आसपास के लोगों ने खुद ही रेस्क्यू आपरेशन चलाया. सभी घायलों को जिला अस्पताल और राजकीय मेडीकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची. ये हादसा उझानी कोतवाली के सिंह हवेली के पास हुआ. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
बरेली-मथुरा हाईवे पर उझानी के बांके बिहारी ला कालेज के सामने रविवार सुबह साढ़े पांच बजे बरातियों से भरी एक बस की सामने से आ रही रोडवेज बस से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के दौरान इतनी तेज आवाज हुई कि आसपास के लोग डर गए. घायलों की स्थिति को देखकर स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया. इस सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि रोडवेज चालक समेत कई लोग घायल हो गए.
ये भी पढ़ें: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ा झटका, यौन शोषण मामले में दर्ज होगी FIR, प्रयागराज कोर्ट ने दिए आदेश
