Prayagraj News: प्रयागराज नसबंदी के बाद महिला की मौत मामले में एक्शन लिया गया है. सीएचसी के दो डॉक्टर और 4 स्टॉफ नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. नैनी थाने में परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है. मृतका के परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया है. शुक्रवार को चाका CHC में ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी थी. इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम को पीड़िता की दर्दनाक मौत हुई थी. परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रीवा राजमार्ग पर चक्काजाम करते हुए हंगामा किया था.
गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज
प्रयागराज में बुधवार को नसबंदी ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में दो डॉक्टर और चार स्टॉफ नर्स के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. महिला के पति प्रवेश की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है. मामले में सीएमओ प्रयागराज ने महिला की मौत के मामले में जांच टीम गठित की है।
परिजन ने 5 घंटे तक बवाल काटा
प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के चाका इलाके में शुक्रवार को नसबंदी के दौरान एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई. महिला का नाम रोशनी बताया जा रहा है. डॉक्टरों ने ऑपरेशन शुरू किया तो उसकी हालत गंभीर हो गई. तुरंत उसे रेफर किया गया, लेकिन परिजन उसे दूसरे अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई. महिला की मौत से नाराज परिजनों ने ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाते हुए रीवा राजमार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था. परिजन ने 5 घंटे तक बवाल काटा. माहौल तनावपूर्ण हो गया और लोगों ने डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू करने की कोशिश की. रात को एफआईआर दर्ज करने के साथ ही मुआवजा दिलाए जाने का लिखित आश्वासन दिया गया था. फिर इसके बाद परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया था,
ये भी पढ़ें: बदायूं में भीषण सड़क हादसा, दो बसों की आमने सामने की भीषण भिड़ंत, तीन की मौत, 23 से ज्यादा घायल
