BSP National Executive BSP meeting: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो ने तैयारी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारी के लिए तो निर्देश दिए ही जा चुके हैं, अब केरल, बंगाल आदि राज्यों में होने वाले चुनाव की भी रणनीति बनाई जा रही है. इसके लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक बुलाई है. आज होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को छोड़कर शेष राज्यों के पदाधिकारी और राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे. सुबह 11 बजे शुरू होने वाली इस बैठक में देशभर से करीब 200 पदाधिकारी जुटेंगे.
इन तीन एजेंडों पर चर्चा
आज की बैठक में तीन एजेंडों पर चर्चा होगी. पहला एजेंडा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बदलाव, कांशीराम की जयंती और राज्यों के होने वाले चुनाव पर रणनीति बनाई जाएगी. इस बैठक में गुजरात, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश के बसपा पदाधिकारी शामिल होंगे. खास बात है कि यूपी से उत्तराखंड के पदाधिकारी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे.
बसपा प्रमुख ने हाल ही में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद के ससुर और पूर्व सांसद डा.अशोक सिद्धार्थ को दिल्ली सहित गुजरात, छत्तीसगढ़ और केरल राज्य का केंद्रीय प्रभारी बनाया है. राज्यसभा सदस्य रामजी गौतम को कर्नाटक, तमिलनाडु और महाराष्ट्र राज्य की जिम्मेदारी दी गई है.राजाराम को मध्य प्रदेश, बिहार और झारखंड, रणधीर सिंह बेनीवाल को पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़, नितिन सिंह को जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश, डा. लाल जी मेधंकर को उड़ीसा व बंगाल, सुमरत सिंह को राजस्थान और गिरीश चंद्र को उत्तराखंड राज्य का प्रभारी बनाया गया है.
ये भी पढ़ें: प्रयागराज: नसबंदी ऑपरेशन में लापरवाही ने ली महिला की जान, 2 डॉक्टर और 4 नर्सों पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज
