मध्य प्रदेश की इस घटना ने लोगों के मन में डर का माहौल बना दिया है. मानो ऐसा कि इस घिनौनी घटना को अंजाम देने के लिए पूरा एक गिरोह चलाया जा रहा है. दरअसल, छत्तीसगढ़ और MP की दो युवतियों द्वारा भोपाल के बाहसेवनिया थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. पीड़ित महिलाओं ने दवाई देकर रेप और इस्लाम धर्म को अपनाने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज करवाया है. बता दें कि पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है.
बहाने से ले जाती थी मिलवाने
पीड़िता ने बताया कि वह अपनी रूममेट अमरीन के साथ रह रही थी. पेशे से पीड़िता ब्यूटीशियन है. युवती ने बताया कि 2025 में अमरीन का एक दोस्त उसे बहन से मिलवाने के बहाने घर ले गया था. उसे नहीं पता था कि उसके साथ वहां ऐसा कुछ होगा. दरअसल, अमरीन के दोस्त ने उसको कुछ नशीला पदार्थ पिलाया था, जिसके बाद वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया था.
इसके बाद अमरीन युवती को अपने साथ गांधी नगर में अब्बास लेकर गई. वहां पर भी अमरीन के भाई ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ रेप किया.
तीसरी बार वह पीड़िता को काम के बहाने ले गई. जहां यासिर नाम के व्यक्ति ने उसके साथ रेप किया. पीड़िता के साथ दुष्कर्म का मामला यहीं नहीं थमा. आरोप है कि अमरीन के बहुत करीबी दोस्त चंदन यादव ने भी उसके साथ रेप किया है.
धर्म परिवर्तन करने का दबाव
मामला यहीं नहीं थमा बल्कि पीड़िता ने बताया कि बार-बार अमरीन उसे धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाती थी. मना करने पर जान से मारने की धमकी देती थी. इसके अलावा उसे जबरदस्ती छोटे कपड़े पहना कर कल्ब और बार ले जाया करती थी. बार-बार उसे अंजान लोगों से मिलने और संबंध बनाने के दबाव दिया जाता था. पीड़िता की आपबीती को सुन पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 4 आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं को लगाकर मामला दर्ज किया है. सभी पर धर्म परिवर्तन कराने का दबाव डालने के लिए भी केस दर्ज किया गया है.
एक और मामला आया सामने
पुलिस को शक है कि कोई बड़ा गिरोह चलाया जा रहा है. क्योंकि बागसेवनिया थाने में ऐसे दो मामले दर्ज किए गए है. मामले को गंभीरता से लेते हुए अच्छी तरीके से जांच पड़ताल की जा रही है. ताकि युवतियों को इस जाल में फंसने से बचाया जा सके.
ये भी पढ़ें: एम्स महिला डॉक्टर के साथ सार्वजनिक रूप से छेड़छाड़ और नस्लीय उत्पीड़न, CM योगी से की सख्त कार्रवाई की मांग
