विज्ञान में रुचि रखने वालों के लिए काफी अच्छा मौका ISRO ने दिया है. बता दें कि ISRO में चुने जाना हर साइंस में आगे बढ़ने वाले युवा का सपना होता है. ऐसे में ISRO ने ऐसे बच्चों को खुश कर देने वाली खबर दी है. दरअसल, Young Scientists Programme जल्द ही शुरू करने की योजना बनाई गई है.
क्या है ये प्रोग्राम
उस प्रोग्राम में चुने जाने वाले छात्रों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि बिल्कुल पास से दुनिया को समझने का मौका दिया जाएगा. इस प्रोग्राम का उद्देश्य बच्चों को किताब की जगह वास्तविक विज्ञान से जोड़ने का है. उन्हें ISRO के अलग केंद्रों का दौरा, आधुनिक प्रयोगशालाओं और वैज्ञानिकों से मिलने का अवसर मिलेगा. साथ ही स्पेस से संबंधित सभी जानकारी दी जाएगी.
योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त स्कूल सें 9वीं कक्षा तक की पढ़ाई.
- 1 जनवरी 2026 से 9वीं कक्षा की पढ़ाई मानी जाएगी.
- अधिक जानकारी के लिए बच्चों सलाह दी गई है कि इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जाए
इस तरीके से करें आवेदन
- आपको सबसे पहले ISRO की ऑफिशियल वेबसाइट YUVIKA 2026 पर जाना है.
- फिर होम पर दिख रहे Apply for YUVIKA Registration वाले ऑप्शन को क्लिक करना है.
- अगर नए है तो पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा.
- सारी जानकारी को भरें
- इसके बाद अंत में फार्म को सबमिट कर दें.
- उसकी छायाप्रति अवश्य निकलवा लें.
ये भी पढ़ें: रेलवे में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, 11,127 पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी एक क्लिक में
