सरकारी नौकरी पाना हर युवा का सपना होता है. ऐसे में अगर सरकारी नौकरी रेलवे में हो जाए तो उनके लिए वह सोने पर सुहागा से कम नहीं है. दरअसल, रेलवे में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए काफी अच्छी खबर है.
बता दें कि रेल मंत्रालय जल्द ही असिस्टेंट लोको पायलट(ALP) में भर्ती अभियान शुरू करने वाला है. वह लोग जो इसको भरना चाहते हैं. उन्हें सलाह दी जाती है कि वह साइट की अधिकारिक वेबसाइट को हमेशा चेक करते रहें.
कितने पदों को जाएगा भरा
दरअसल, भर्ती का जिम्मा RRB को दिया हुआ है. इसमें देशभर के रेलवे जोन के अलग-अलग डिपार्टमेंट में टोटल 11,127 पदों पर भर्ती की जाएगी.
बता दें कि भर्ती जोन के अनुसार की जा रही है. अर्थात अलग-अलग जोन में अलग भर्ती की जाएगी.
- मध्य रेलवे- 1400 पद
- पूर्व मध्य रेलवे -700 पद
- पूर्व तटीय रेलवे- 1625 पद
- पूर्व रेलवे -608 पद
- उत्तर मध्य रेलवे में- 457 पद
- दक्षिण पूर्व रेलवे- 1531 पद
- पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे-1276 पद
- इसके अलावा और भी पदों पर भर्ती के लिए जोन स्थापित किए गए है.
योग्यता
- ALP पद के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी
- आईटीआई की पढ़ाई जरूरी.
- जानकारी के अनुसार जिन लोगों ने इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा कर रखा हो. वह भी इस फार्म को भर सकते हैं.
- आयु में न्यूनतम 18 और अधिकतम 30 वर्ष तय की गई है.
- आरक्षित वर्गों को छूट दी गई है.
- OBC को 3 साल, SC और ST को 5 साल की छूट
आवेदन भरने का शुल्क
- सामान्य और अन्य वर्ग के उम्मीदवार- 500 रुपये
- SC, ST, ट्रांसजेंडर, एक्स सर्विसमैन, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग -250 रुपये
जानें कैसे होगी चयन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को सबसे पहले CBT-1 की परीक्षा देनी होगी, जो कि कंप्यूटर पर आधारित होती है. उसके बाद CBT-2 की परीक्षा को पास करना होगा.
- इन दोनों परीक्षाओं को पास करने के बाद CBAT की कंप्यूटर आधारित एग्जाम को देना होगा.
- दोनों परीक्षाओं में पास करने के बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए बुलाया जाएगा.
- आवेदन की तारीख जल्दी ही आ सकती है. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वह अधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
ये भी पढ़ें: होली पर घर जाने का टूट रहा सपना! ट्रेन में नहीं मिल रही सीट, फ्लाइट का किराया भी छू रहा आसमान की ऊंचाइयां
