झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की हिमाचल के कुल्लू में मौत हो गई. फिलहाल मौत का सटीक कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है. मौत की खबर मिलने के बाद पूरा परिवार शिमला के लिए निकल गया है.
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते की मौत
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते की मौत की खबर सामने आई है. चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन की हिमाचल के कुल्लू में मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक वीर कुल्लू में अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे. इस घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और उनके बेटे बाबूलाल सोरेन के साथ परिवार के दूसरे सदस्य शिमला के लिए निकल गए हैं.
दोस्तों के साथ गए थे कुल्लू
बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पोते वीर सोरेन अपने कुछ दोस्तों के साथ कुल्लू में घूमने के लिए गए थे. जानकारी के मुताबिक वीर अपने दोस्तों के साथ बर्फ पर स्केटिंग कर रहे थे और उसके बाद में वे अपने होटल वापस लौट आए थे. जिसके बाद होटल के कमरे में उनकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद वहीं उनकी मौत हो गई. वीर की मौत की खबर के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है.
शिमला के लिए निकला परिवार
वीर सोरेन की मौत का कारण फिलहाल अभी तक सामने नहीं आ पाया है. घटना की सूचना मिलने के बाद में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के साथ में पूरा परिवार शिमला के लिए निकल गया है. मिली हुई जानकारी के मुताबिक सोमवार को वीर सोरेन कुल्लू में कई जगहों पर घूमने के बाद होटल पर वापस लौट आए थे. बताया जा रहा है कि कुल्लू मनाली में सोलंगनाला और हामटा स्नो प्वाइंट पर घूमने के बाद में वे वापस अपने होटल में लौट आए थे.
सर दर्द की खाई थी हवाई
सोमवार को वापस लौटने के बाद में मंगलवार को वे होटल में रुके और दूसरे दोस्त घूमने चले गए थे. जिसके बाद जब दोस्त घूमकर वापस लौटे तो वीर ने सर में दर्द होने की बात कही. जिसके बाद दोस्तों ने उन्हें दवाई खिला दी और वीर सो गए. जिसके बाद दोपहर में लगभग 2.30 बजे के आसपास दोस्तों को वीर के नीचे गिरने की आवाज सुनाई दी. जिसके बाद दोस्तों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया. सिविल अस्पताल में उन्हें CPR दी गई, लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
