Holi special 2026: आज के समय में सभी चीजों में मिलावट की जाती है. चाहें वह खाने की हो या मुंह पर लगाने की. बता दें कि होली को भी अब कुछ ही दिन रह गए है. होली के दिन लोग एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाते हैं, लेकिन इनमें मिलावट होने की वजह से बाद में कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. रंगों में होने वाले केमिकल के कारण बालों के साथ-साथ लोगों के मुंह पर एलर्जी, खुलजी और ड्राईनेस हो जाती है. हालांकि, आपको ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने वाले हैं, जिससे आप आसानी से बिना किसी दिक्कत के अपने पंसदीदा त्यौहार को मना सकते हैं.
इन ट्रिक्स को करें फॉलो
अगर आप स्किन केयर करते हैं. तो आपको ऐसे में उसे छोड़ने की जरूरत नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि ये हमारे मुंह पर एक सुरक्षा परत को बना देते हैं, जिससे की कलर हमारे फेस की स्किन के अंदर नहीं जा पाते हैं. हालांकि, ध्यान रखें कि आपको इस दिन पर मॉइस्चराइजर ज्यादा लगाना है.
होली खेलने से पहले तेल लगा लो, ये आपने अपने माता पिता से जरूर सुना होगा. उस समय आप लेकिन खेल-खेल में भूल जाते थे, लेकिन आपको इस बार इसे इग्नोर नहीं करना है बल्कि अच्छे से पूरे शरीर पर तेल या वैसलीन को लगा लेना है.
सनस्क्रीन जरूर लगाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि होली के समय में न तो ज्यादा ठंड होती है न ही ज्यादा गर्मी. लोग इसे दिन के समय सुहानी धूप में ही खेलना पसंद करते हैं. इसलिए सलाह दी जाती है कि वह सनस्क्रीन लगा कर खेलें. अगर पानी वाली होली नहीं खेल रहे सिर्फ कलर वाली खेल रहे हैं. तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद होगा.
कोशिश करें की आप होली खेलने के लिए निकलें तो अच्छे से खाना पानी पीकर निकले. नहीं तो आपको स्वास्थ्य से संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ेगा.
बालों को खुला छोड़ने की भूल न करें. भले ही खुले बाल फोटो में देखने में अच्छे लगें लेकिन ये उतना ही आपके बालों को खराब करेगा. इसके अलावा बालों में इस दिन तेल लगा करा अच्छा से कंधी कर चोटी बना लें.
पूरे कपड़े पहनें. ऐसा इसलिए क्योंकि पूरे कपड़े पहनने से आपको धूप के साथ-साथ शरीर के कई जगहों पर कलर जाने का खतरा नहीं होगा.
इन सभी ट्रिक्स को फॉलो करने से आपको होली का आनंद और बाद में खेलने के बाद परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
ये भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते की मौत, दोस्तों के साथ गए थे हिमाचल घूमने, शिमला के लिए रवाना हुआ परिवार
