दक्षिण अफ्रीका: दक्षिण अफ्रीका में एक और सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई है। जोहान्सबर्ग के एक टाउनशिप में 10 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गए हैं। यह संख्या बढ़ सकती है। इस घटना से पूरा देश हिल गया है। यह इस महीने की दूसरी सामूहिक गोलीबारी है, जिससे सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास एक टाउनशिप इलाके में अंधाधुंध फायरिंग हुई। इस घटना में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, हमलावरों की पहचान और हमले का कारण अभी तक साफ नहीं है।
रविवार को जोहान्सबर्ग के पास बेकर्सडेल इलाके में बंदूकधारियों ने अचानक गोलियां चला दीं। पुलिस के अनुसार, यह हमला जोहान्सबर्ग के बाहरी इलाके में स्थित एक टाउनशिप में हुआ। हमलावरों ने सड़क पर चल रहे लोगों पर पीछे से गोलियां चलाईं। यह इस महीने दक्षिण अफ्रीका में सामूहिक गोलीबारी की दूसरी बड़ी घटना है।

हमले का कारण साफ नहीं है…
गौतेंग प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरीडिली ने कहा कि 10 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल, हमारे पास मृतकों की पहचान के बारे में जानकारी नहीं है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को हमलावरों ने उस समय गोली मार दी जब वे सड़कों पर चल रहे थे।
इसे भी पढ़े: मुख्यमंत्री धामी देहरादून में अग्निवीर भर्ती प्रशिक्षण केंद्र पहुंचें, जहाँ उन्होंने व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया ।
टाउनशिप इलाके में जोहान्सबर्ग के पास हुई अंधाधुंध फायरिंग
यह गोलीबारी बेकर्सडेल इलाके में एक बार के पास हुई, जिसे देश की प्रमुख सोने की खदानों के पास स्थित एक गरीब इलाका माना जाता है। पुलिस ने यह भी बताया कि जिस जगह गोलीबारी हुई, वहां अवैध शराब बेची जा रही थी। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है और हमलावरों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया है।
सारांश
गौरतलब है कि इससे पहले 6 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका की राजधानी प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में बंदूकधारियों ने हमला किया था। उस घटना में तीन साल के बच्चे सहित बारह लोगों की मौत हो गई थी।
