हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है. यहां पर घरेलू विवाद के कारण एक महिला ने बड़ा कदम उठा लिया है. महिला के इतना बड़ा कदम उठाने की खबर सुनते ही परिवार और आस-पास के लोगों में तनाव का माहौल है. बता दें कि यहां एक महिला ने पहले अपने 11 महीने के बेटे को जहर दिया. उसके बाद उसने खुद भी आत्महत्या कर ली. महिला की पहचान सुष्मिता के रूप में की गई है. हालांकि, शुरुआती जांच में पाया जा रहा हैं कि इतना बड़ा कदम महिला ने घरेलू झगड़ों से परेशान हो कर लिया है.
शुरुआती जांच में इसपर जताया शक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुष्मिता और उनके पति यशवंत रेड्डी में काफी दिनों से झगड़ा चल रहा था, जिसके कारण तनाव का माहौल बन रहा था. यशवंत रेड्डी चार्टर्ड अकाउंटेंट है. सुष्मिता के 11 महीने के बच्चे का नाम यशवर्धन रेड्डी था. झगड़े के कारण वह काफी तनाव से होकर गुजर हो रही थी. शुक्रवार के दिन अपनी मां के यहां परिवारिक सामारोह के लिए खरीदारी करने आई थी. इसके बाद वह अपने बच्चे को लेकर अलग कमरे में चली गई और पहले अपने बच्चे को जहर खिलाया और फिर खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली.
सुष्मिता की मां ने भी कोशिश
सुष्मिता की मां का नाम ललिता है और उनकी आयु 50 वर्ष है. अपनी बेटी और नाती के जहर खाकर मौत होने से वह इतना ज्यादा सदमे में चली गई कि उन्होंने भी आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है.
पति और चाचा मे कराया केस दर्ज
मामले को दर्ज कर लिया है. शुरू की जांच में पुलिस को सुष्मिता के पति पर शक है. हालांकि, मामले को दर्ज सुष्मिता के पति और उसके चाचा ने कराया है. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गई है. पारिवारिक झगड़े के इतना खतरनाक मोड़ लेने के कारण पुलिस हर एंगल से जांच पड़ताल कर रही है.
क्या करें जब मन में ऐसे ख्याल आएं
पुलिस ने लोगों को हमेशा से सलाह दी है कि अगर आपको कभी भी तनाव के कारण या किसी भी वजह के कारण मन में ऐसे ख्याल आए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर सपंर्क करें. आप अपने किसी करीबी से भी बात कर सकते हैं, जिस पर आपको भरोसा हो.
ये भी पढ़ें: PM kisan installment update: जल्द करवा लें यह काम, वरना नहीं आएगी 22वीं किस्त
