दुनिया में रेगिस्तान को अक्सर गर्म जगह माना जाता है, लेकिन कुछ रेगिस्तान और जगहें ऐसी हैं दो बेहद ठंडी हैं. इस रिपोर्ट में कुछ रेगिस्तानों के बारे में जानें…
दुनिया के सबसे ठंडे रेगिस्तान
दुनिया में कई जगहें ऐसी मौजूद हैं, जिन्हें उनकी खासियतों के कारण जाना जाता है. जब हम रेगिस्तान का नाम सुनते हैं, तो हमारे दिमाग में रेत, धूप और गर्मी को लेकर तस्वीर बन जाती है. आपको बता दें कि दुनिया में कुछ रेगिस्तान ऐसे भी हैं, जिन्हें उनके ठंडेपन के कारण जाना जाता है. आपको बता दें कि दुनिया में कुछ रेगिस्तान ऐसे हैं, जिनका तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला जाता है. हम आपको उन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां सबसे ठंडे रेगिस्तान पाए जाते हैं.
अंटार्कटिका
दुनिया के सबसे ज्यादा ठंडे और सूखे क्षेत्र की जब बात आती है तो अंटार्कटिका का नाम जरूर सामने आता है. आपको बता दें कि यहां पर तापमान अक्सर -60 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला जाता है. अंटार्कटिका का इलाका पूरी तरह बर्फ से ढका हुआ है और यहां पर किसी तरह की इंसानी आबादी नहीं रहती है. आपको बता दें कि यहां वैज्ञानिक रिसर्च स्टेशन मौजूद हैं, जहां पर वैज्ञानिक बर्फ की परतों और धरती के इतिहास के ऊपर रिसर्च करते हैं.
आर्कटिक
अंटार्कटिका के बाद आर्कटिक सर्कल में दुनिया के सबसे ठंडे रेगिस्तान मौजूद हैं. आर्कटिस सर्कल की बात करें तो इस लिस्ट में कनाडा, रूस और ग्रीनलैंड के बड़े हिस्से शामिल होते हैं. आपको बता दें कि इन जगहों पर हमेशा ही बर्फ जमे रहने जैसे हालात बने रहते हैं. इसे परमाफ्रॉस्ट कहते है. आपको बता दें कि ठंड के समय में इन इलाकों में तापमान -40 डिग्री से भी नीचे चला जाता है.
गोबी रेगिस्तान
चीन और मंगोलिया में फैला हुआ गोबी रेगिस्तान दुनिया के सबसे ठंडे और अनोखे रोगिस्तानों में से एक है. यह रेगिस्तान बेहद अनोखा है, क्योंकि यह गर्मियों के मौसम में बेहद गर्म और ठंड के समय में बेहद ठंडा हो जाता है. आपको बता दें कि सर्दियों के मौसम में इस रेगिस्तान में तापमान -40 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है. खास बात यह है कि गोबी रेगिस्तान रेत की बजाय पत्थरों और बजरी से भरा हुआ है. यह एशिया का सबसे ठंडा रेगिस्तान भी है.
ये भी पढ़ें: इतनी ज्यादा जगह में फैली ज्ञान की नगरी! भारत का सबसे बड़ा IIT कैंपस; यह है पूरी टाउनशिप
