आज के समय में मोबाइल हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है. सभी चीजें ऑनलाइन हो चुकी है. बच्चों की पढ़ाई से लेकर पेमेंट करने तक सभी कुछ के लिए लोग ऑनलाइन कामों पर निर्भर हो चुके हैं. पिछले साल ही लोगों को रिचार्ज प्लान के महंगे होने का झटका लगा था. एक बार फिर कंपनियां यूजर को झटका देने वाली है. बता दें कि मोबाइल रिचार्ज कंपनियों ने एक बार रिचार्ज प्लान को 10-12% महंगा करने का प्लान बनाया है.
पिछली बार प्लान के मंहगें होने के कारण मई के महीने में यूजर की संख्या में बढ़त देखी गई थी. इसी कारण से एक बार फिर कंपंनियों ने प्लान को बढ़ाने की योजना बनाई है. विशेषज्ञों का कहना हैं कि ऐसा करने पर ग्राहकों द्वारा नंबर को पोर्ट कराने की संख्या में इ़जाफा देखने को मिलेगा.
क्यों लिया जा रहा यह फैसला?
जानकारी अनुसार मई के महीने में 74 लाख यूजर्स थे. 29 महीनों की तुलना में यह सबसे ज्यादा थे. पहले जहां यूजर्स की संख्या 2.1 करोड़ के करीब घट चुकी थी. आज के समय में यह लगातार हर 5 महीने में बढ़ रही है. सबसे ज्यादा यूजर JIO द्वारा जोड़ें गए थे. दूसरे नंबर पर AIRTEL रहा, जिसकी एक्टिव यूजर की संख्या 36 प्रतिशत बढ़ गई है. वहीं, JIO ने 55 लाख एक्टिव यूजर जोड़ें.
डेटा पर लिमिट
एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनियां मौजूदा प्लान मे डेटा लिमिट को कम करने का भी विचार बना सकती है. ऐसा करने से लोग छोटे-छोटे डेटा पैक रिचार्ज की तरफ जाएंगे क्योंकि डेटा लिमिट कम करने की वजह से लोग छोटे-छोटे रिचार्ज की तरफ भागेंगे. संभावना है कि सरकार छोटे-छोटे और डेटा पैक लाएगी और बाद में यूजर के बढ़ने पर उनका रेट भी बढ़ा सकती है.
क्यों की जा रही हैं रिचार्ज में बढ़ोत्तरी
रिपोर्ट के मुताबिक मई में यूजर के जुड़ने की वजह महंगा रिचार्ज नहीं बल्कि पहले जो सिम केवल जरूरी काम के समय में प्रयोग किए जाते थे. उनका भी एक्टिव होना है. इसी कारण से JIO और AIRTEL के यूजर इतने बढ़ें और Vodafone Idea के यूजर लगातार कम होते दिखाई दें रहे हैं. हालांकि, अब देखना यह है कि रिचार्ज के एक बार फिर महंगे होने पर लोगों पर क्या असर देखने को मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: Pink Saheli smart card yojana: जानें ‘Age Limit’ और उपयोग करने का तरीका
