भारत में कई ऐसी रोड ट्रिप्स हैं, जो आपको बेहद अनोखा और खास अनुभव देती हैं. इन रोड ट्रिप्स में आपको किसी दूसरी दुनिया में होने का ऐहसास होता है. भारत की खूबसूरत रोड ट्रिप्स के बारे में जानें…
भारत की अनोखी रोड ट्रिप्स
भारत में कई लोगों को रोड ट्रिप्स करने में बेहद मजा आता है. जिसके कारण वे हमेशा नई-नई जगहों और सड़कों के बारे में जानने के लिए इच्छुक रहते हैं. देश में कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जो खूबसूरती की बात में विदेशों को भी अपने से पीछे छोड़ देती हैं. देश में कई लोग ऐसे हैं, जिन्हें किसी एक जगह पर पहुंचने से पहले सड़कों पर मिलने वाली खूबसूरती देखना बेहद पसंद होता है, देश में कई बेहद खूबसूरत रोड ट्रिप्स हैं, जो आपको अनोखे नजारे देती हैं.
कोंकण कोस्ट ट्रिप
भारत में ज्यादातर लोगों को ड्राइविंग करना पसंद होता है. कोंकण कोस्ट रोड ट्रिप बिना किसी तरह के शोर शराबे के लोगों के दिलों में बस जाती है. आपको बता दें कि यह ट्रिप पुणे और मुंबई से शुरू होती है, जिसके बाद यह आपको महाराष्ट्र के बेहद खूबसूरत कोंण तट पर ले जाकर फिर गोवा ले जाती है. NH-66 पर चलते हुए आपको रास्ते में हरियाली से भरे गांव, शांत मछुआरों की बस्तियां और समुद्र के नजारे दिखाई देते हैं.
मनाली से स्पिति वैली
हिमाचल प्रदेश के मनाली से स्पिति वैली की रोड ट्रिप आपको बेहद अनोखा अनुभव देते हैं. इस रोड ट्रिप के दौरान आपके रास्ते में ऊंचे पहाड़, कठिन हालात और पतले रास्ते आते हैं. इस दौरान रोड ट्रिप में जब आप आगे बढ़ते हैं, तो हर मोड़ पर आपकी ड्राइविंग स्किल्स की परीक्षा ले ली जाती है. इस रोड ट्रिप में आपको चारों तरफ फैले हुए पहाड़ और अनोखे रास्ते एक सुनहरा अनुभव देते हैं.
लेह-लद्दाख सर्किट रोड ट्रिप
देश में अनोखी और सुंदर रोड ट्रिप्स की बात जब आती है, तो लेह-लद्दाख सर्किट रोड का नाम जरूर आता है. इस सफर के दौरान आपको किसी दूसरी दुनिया में होने का एहसास होता है. यह सफर लगभग 400 किलोमीटर का होता है, जिसको पूरा करने के लिए आपको 4 से 5 दिनों का समय लग जाता है. इस ट्रिप में आपको खारदुंग ला की ऊंचाई, नुब्रा घाटी की वादियां और पैंगोंग झील की शांति एक अनोखा एहसास देती है.
ये भी पढ़ें: यहां रेत नहीं, बर्फ करती है राज! दुनिया के सबसे ठंडे रेगिस्तान; -60°C तक गिरता तापमान
