सोशल मीडिया में हमेशा कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. हालांकि, अभी के समय जिस वीडियो की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह दिल्ली-देहारदुन हाईवे के सहारनपुर सीमा, मोहंड क्षेत्र में बने हुए एलिवेटेड रोड का है. दरअसल, इसमें दो महिलाएं आपत्तिजनक और समाज में तनावपूर्ण वाली बातें लिखती हुई दिखाई दे रही है. त्योहारों से पहले ऐसी वीडियो का ट्रेंडिग होना काफी चिंताजनक है.
पुलिस का एक्शन
बता दें कि पुलिस ने मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए कार्रवाई शुरू दी है, लेकिन मामले में एक काफी बड़ा ट्विस्ट देखने को मिल रहा है. दरअसल, मामले के बाद उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने भी काफी विवादित बातें की है. साथ ही उन्होंने बयानों को दोबारा पूछें जाने पर भी दोहराया है, जिसके बाद मामला और गंभीर बन गया है.
पोस्ट कर दिए भड़काऊ बयान
उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि नेशनल हाईवे पर जो लिखा है ठीक लिखा है, क्योंकि सभी हिंदू के टैक्स से ही रोड़ बनती है. हिंदू केवल भारत में टैक्स दे रहा है. न की जेहादी टैक्स दें रहा है. इसी वजह से नेशनल हाइवे पर भी इनका चलने का अधिकार नहीं है. नेशलन हाइवे पर मुसलमानों को चलने नहीं दिया जाएगा!. राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने भी बात का समर्थन करते हुए कहा कि यह काम उन्हीं के कार्यकर्ताओं ने किया है.
हालांकि, इन दोनों के बयान से सोशल मीडिया में मामला और ज्यादा गरमाता जा रहा है. साथ ही लोग भर-भर के प्रतिक्रिया भी देते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: त्योहार से पहले दिल्ली-देहरादून हाईवे पर तनाव फैलाने की कोशिश, तीन लोगों का वीडियो वायरल
