हरियाणा के गुरुग्राम जिले से शराब के नशे में डूबी लड़की के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आ रहा है. युवती मूल रूप से नेपाल की रहने वाली थी. बताया जा रहा हैं युवती गुरुग्राम में अपनी दोस्त से मिलने गई थी, जिस दौरान उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया गया. पीड़िता की पहचान 26 साल और मूल रूप से नेपाल की निवासी के रूप में की गई है.
कुरुक्षेत्र से गुरुग्राम अपनी दोस्त से मिलने
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसमें युवती ने पुलिस को बताया कि वह कुरुक्षेत्र से गुरुग्राम अपनी दोस्त से मिलने जा रही थी. दोस्त के न मिल पाने पर उसने शराब पी ली थी. वह ऑटो से जब वापस आने लगी तो लड़की के नशे में होने का फायदा उठाकर ऑटो चालक और उसके दोस्तों ने गैगरेप किया. पीड़िता को जैसे ही सुबह होश आया उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई.
आरोपी की पहचान-मनीष
मामला सदर थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में की गई है. वह उत्तर प्रदेश के एटा का निवासी है. बाकि दो आरोपी अभी पुलिस के गिरफ्त से फरार है. वहीं, एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
