होली के समय कई लोग अपने घर की और लौटते हैं. इन्हीं कारणों से ट्रेन से लेकर बस सभी की बुकिंग पहले ही हो जाती है. कई लोग ऐसे में त्यौहार में घर नहीं जा पाते हैं. इसी को ध्यान रखते और यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शनिवार से परिवहन निगम ने स्पेशल बस का संचालन किया है. बता दें कि कुल 300 से अधिक बसों को संचालित करने का फैसला लिया गया है.
परिवहन निगम के इस फैसले से दिल्ली-एनसीआर, पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के लोगों को राहत मिलेगी. हालांकि, पहले 250 बसों को ही चलाने का फैसला लिया गया था लेकिन बढ़ती भीड़ को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.
पूर्वांचल और पश्चिमी यूपी के लोगों को मिलेगी बस और रेलवे की अतिरिक्त सेवाएं
बता दें कि कौशांबी बस अड्डा से वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, कासगंज, मैनपुरी, गढ़, आगरा, बुलंदशहर, अलीगढ़, मुरादाबाद और खुर्जा संग कई शहरों के लिए अतिरिक्त बस सेवा देने का फैसला परिवहन निगम ने लिया है. साथ ही साथ यात्रियों की सुविधा और गर्मी को ध्यान में रखते हुए बस अड्डे पर अतिरिक्त हेल्प डेस्क भी बनाए गए है. वह लोग जो ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पाएंगे, उनके लिए काउंटर भी बनाए गए है. हालांकि, गर्मी ज्यादा होने के कारण लोगों ने पहले ही एसी बसों की बुकिंग कर ली है.
इसके अलावा रेलवे ने भी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 35 अधिक ट्रेनों का चलाने की घोषणा की है. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त स्टाफ को भी 24 घंटे निगरानी के लिए तैनात किया गया है. यात्रियों के साथ-साथ अधिकारियों सुविधा का भी इंतजाम किया गया है.
ये भी पढ़ें: कानपुर सेंट्रल पर हाई अलर्ट, 36 घंटे में 2 बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन
