उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को 36 घंटे में 2 बार बम से उड़ाने की धमकी दी जा चुकी है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. फिलहाल अभी तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है.
कानपुर सेंट्रल को बम से उड़ाने की धमकी
उत्तर प्रदेश के कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन को 36 घंटे में 2 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है. इन धमकियों के बाद प्रशासन लगातार सख्त रुख में नजर आ रहा है. धमकी के बाद से ही शुक्रवार को स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है. इस मामले में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ईस्ट) सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शाम के लगभग 7 बजे धमकी दी गई थी.
112 कंट्रोल रूम पर दी गई धमकी
इस मामले में जानकारी देते हुए सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि शाम के करीब 7 बजे के आसपास 112 कंट्रोल रूम पर एक इमरजेंसी कॉल आई थी. इस कॉल में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी. डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस धमकी के बाद तुरंत ही अलर्ट जारी करते हुए हाई सिक्योरिटी एक्शन लिया गया था. इसमें सीनियर पुलिस और
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा टीमें मौजूद
इस अभियान के तहत सीनियर पुलिस और एडमिनिस्ट्रेटिव अधिकारी, भारी पुलिस फोर्स, बम डिस्पोजल स्क्वॉड (BDS), एंटी-सैबोटेज चेक टीम और डॉग स्क्वॉड स्टेशन पर पहुंचे. पुलिस और सिक्योरिटी की टीमों ने धमकी के बाद किसी भी तरह से बचने के लिए प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, पार्सल ऑफिस, पार्किंग जोन और सर्कुलेटिंग एरिया में जांच को तेज कर दिया गया है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन के दौरान सभी संदिग्ध चीजों की जांच की जा रही है और यात्रियों की आवाजाही पर कड़ी नजर रखी जा रही है. फिलहाल अभी तक कोई भी विस्फोटक या आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई है. आपको बता दें कि इससे पहले गुरुवार को सुबह लगभग 8.30 बजे इसी तरह की धमकी भरी कॉल आई थी. जिसके बाद सिक्योरिटी को अलर्ट कर दिया गया था. शुक्रवार को आने वाली कॉल की जांच के दौरान फोन नंबर किसी अनिल नाम के आदमी का है. पुलिस पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसका फोन 24 फरवरी से लापता है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और असली कॉलर की पहचान करने के लिए cctv भी जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- ‘भागो, पुलिस आ गई…’ महिला के चिल्लाते ही भागे पुरुष, पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
