Chandra Grahan 2026 Time: हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि पर चंद्र ग्रहण लगने वाला है. बता दें कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा साथ ही सूतक काल के सभी नियम भी माने जाएंगे. दरअसल, ये चंद्र ग्रहण पूर्ण होगा. जिसका असर एशिया से लेकर ऑस्ट्रेलिया सभी जगहों पर होगा. साथ ही ये उधर नजर भी आएंगे.
जानें चंद्र ग्रहण और सूतक काल का समय
चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026 मंगलवार को लगेगा. इसी कारण से हर शहर में इसके दिखाई देने का समय अलग होगा. वहीं, ग्रहण के समापन की बात करें तो वह पूरे भारत में शाम 06:47 बजे हो जाएगा.
- लखनऊ में चंद्रग्रहण – शाम 05:59 बजे शाम से 06:47 बजे48 मिनट
- वाराणसी में चंद्रग्रहण- शाम 05:50 बजे से शाम 06:47 बजे 57 मिनट
- प्रयागराज में चंद्रग्रहण- शाम 05:54 बजे से शाम 06:47 बजे 53 मिनट
- कानपुर में चंद्रग्रहण- शाम 06:02 बजे से शाम 06:47 बजे से 45 मिनट
- मेरठ में चंद्रग्रहण- शाम 06:17 PM शाम 06:47 मिनट
- नोएडा में चंद्रग्रहण – शाम 06:20 से शाम 06:47 मिनट
- आगरा में चंद्रग्रहण- शाम 06:16 से शाम 06:47 मिनट
सूतक काल
मान्यताओं के मुताबिक चंद्र ग्रहण, सूतक ग्रहण के शुरू होने से 9 घंटे पहले ही लगता है. आइए जानें सूतक शुरू होने का समय.
सूतक काल का समय
सूतक काल 3 मार्च 2026 को सुबह 09:39 बजे से लेकर शाम 06:47 बजे कर रहेगा.
ये भी पढ़ें: Holi 2026: क्यों मनाई जाती है होली? जानें इतिहास, महत्व और इससे जुड़ी पौराणिक कथा
