यूपी के गोरखपुर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, एक पति ने अपनी पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में बड़ा कदम उठा लिया है. चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि उसने अपनी पत्नी की हत्या के बाद बेटे को भी मारने की कोशिश की. हालांकि, बेटा किसी तरह वहां से जान बचा कर भाग गया. मामले में एक नया मोड़ तब आता है. जब पुलिस को इस घटना की जानकारी किसी और से नहीं बल्कि आरोपी से ही मिली. बता दें कि आरोपी ने खुद ही कॉल करके पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है.
दोनों की शादी को करीब 20 साल
पुलिस की दी जानकारी के अनुसार आरोपी जिसका नाम अशोक निषाद(44) है. वह अपनी पत्नी नीलम देवी(40) के साथ धाधूपार गांव के खजनी थाना क्षेत्र में रह रहा था. उन दोनों की शादी को करीब 20 साल हो गए थे. दोनों का एक बेटा और बेटी है. बेटे का नाम सूरज है, जिसकी आयु 17 साल है. वहीं, बेटी का नाम सृष्टि है, जिसकी आयु 14 साल है.
दोनों बच्चे घर में ही मौजूद
पति ने जब इस घटना को अंजाम दिया. तब दोनों बच्चे घर में ही मौजूद थे. दरअसल, अशोक को अपनी पत्नी पर किसी पराए मर्द के साथ अवैध संबंध का शक था. दोनों में इस बात को लेकर कई बार झगड़ा होता था. 3 मार्च के दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद देर रात को अशोक ने कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी पर हमला कर घायल कर दिया और उसके बाद फावड़े से उसका गला काट दिया.
बच्चे को भी फावड़े से मारने के लिए पीछे दौड़ा
पूरी घटना को सूरज ने देखा तो वह डर के मारे चिल्लाने लगा. शर्मनाक बात ये रही कि अशोक ने अपने बच्चे को भी नहीं छोड़ा. वह उसको भी फावड़े से मारने के लिए पीछे दौड़ा. हालांकि, बच्चा किसी तरह वहां से भाग निकला और अपने नाना राजेंद्र निषाद को पूरा मामला बताया. चौंकाने वाली बात तो ये हैं कि आरोपी ने खुद ही पुलिस को जानकारी दी और शव के पास बैठकर पुलिस का इंतजार करने लगा था.
आरोपी से पूरा सीन रीक्रिएट करवाया गया
मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटी को आरोपी से दूर किया. उसके बाद अशोक को गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेज दिया था. वहीं, बुधवार के दिन पर आरोपी से घटनास्थल पर पूरा सीन रीक्रिएट करवाया गया. हत्या में उपयोग किए गए हथियार को भी पुलिस ने बरामद कर लिया. सूरज के नाना की गवाही पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ये भी पढ़ें: शाहजहांपुर में पति का खौफनाक कदम… पत्नी को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को तेजाब से झुलसा किया जख्मी
