फेमस यूट्यूबर यूके07 राइडर ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है, जिसके बाद से उनके चाहने वाले काफी ज्यादा चिंतित दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, बिग बॉस 17 के कनटेस्टेंट अनुराग डोभाल (यूके07 राइडर) ने 2 घंटे 15 मिनट की वीडियो शेयर की थी. उन्होंने उस वीडियो में अपने परिवार वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए है.
पत्नी रितिका ने छोड़ा साथ
बता दें कि उस वीडियो में वह फूट-फूट कर रोते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही वह कहते दिखाई दे रहे हैं कि कैसे दूसरों की बातों में आकर उनकी पत्नी रितिका ने भी उनका साथ छोड़ दिया है. अनुराग डोभाल ने इसे अपना आखिरी वीडियो बताते हुए कहा कि शायद इसके बाद वह पूरी तरीके से गायब हो जाए.
फैमली पर टार्चर करने का आरोप
पूरे वीडियो में उन्होंने फैमली पर टार्चर करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि वह 14 साल से ही इसे झेल रहे हैं. उन्हें उस समय ब्रेन ट्यूमर भी था. पढ़ाई के साथ-साथ वह करियर को बनाने पर भी ध्यान दे रहे थे.
दूसरे की बातों में आकर पत्नी ने छोड़ा साथ
अनुराग डोभाल ने अपनी शादी को लेकर भी काफी बाते बताई. दरअसल वीडियो में उन्होंने बताया कि रितिका उनकी फैन थीं. वह दो-तीन साल से उन्हें मैसेज कर रही थी. उन्होंने एक दिन उनके मैसेज का रिप्लाई किया और फिर डेट करना शुरू कर दिया. इंटरकास्ट होने के कारण माता-पिता नहीं मान रहे थे, लेकिन अंत में वह मान गए थे. शादी के लेकिन 5 दिन पहले उनके पैरेंटस ने शादी में आने से मना कर दिया और बोला कि अगर वह शादी में आएंगे भी तो खुश नहीं होंगे.
बाद में लेकिन उनकी पत्नी भी दूसरे की बातों में आकर उनके छोड़कर जा चुकी है. अनुराग ने कहा है कि मेरे जाने के बाद मम्मी, पापा सब तुम्हें झूठ कहेंगे. तुम्हें बहकाएंगे ही. तुम उनकी बातों में मत आना. मैने तुमसे हमेशा प्यार ही किया है. काश तुम किसी और पर नहीं मुझ पर भरोसा करती. तुम्हें बहुत लोगों ने बहकाया है. जो किसी के लिए भी लॉयल नहीं रहे थे.
प्लीज मेरे चले जाने के बाद मेरे बच्चे के लिए खड़े हो और सब को सच बताओं. प्लीज मेरी इज्जत के लिए खड़े हो.
सारी संपंति उनके माता पिता और घरवालों ने हड़प ली
उन्होंने वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उनके माता पिता उनको टार्चर करते दिखाई दे रहे हैं. साथ ही भाई कलम उन्हें एक्सपोज करने की धमकी दे रहा है. अनुराग ने आरोप लगाया कि उनकी सारी संपंति उनके माता पिता और घरवालों ने हड़प ली है. अब मेरे पास कुछ नहीं है. मुझे कुछ भी समझ नहीं आ रहा है. मैं अब डिप्रेशन में हूं. काफी दिनों से कुछ भी नहीं खाया है. इस वीडियो के बाद शायद कभी न आ पाऊ. मेरी मौत के जिम्मेदार मेरा भाई, श्रेया, और माता-पिता होंगे.
ये भी पढ़ें: अवैध संबंध के शक में पति बना हैवान, पत्नी की कुल्हाड़ी और फावडे से हत्या, बेटे को भी नहीं छोड़ा
