आपने कभी न कभी दुनिया खत्म होने वाली है जैसी भविष्यवाणियां सुनी होगी. हालांकि, उनमें से आजतक कोई भी पूरी नहीं हुई है. इसका सीधा-सीधा उदाहरण साल 2012 है. दरअसल, माया के कैलेंडर के अनुसार बताया गया था कि 2012 में दुनिया खत्म होने वाली है. ऐसा इसलिए कहा गया था क्योंकि उस कैलेंडर में 2012 के बाद किसी भी तारीख को नहीं दिखाया गया था.
बच्चों से लेकर बूढ़ें सभी लोगों में 2012 के आने से पहले डर का माहौल बना हुआ था. डर का माहौल लेकिन 2012 के बाद केवल एक हास्य टॉपिक बन कर रह गया था.
लाल बछिया का जन्म
अब एक और भविष्यवाणी लोगों के बीच चर्च में हैं. हालांकि, 2012 वाली से पता लग चुका है कि भविष्यवाणी बेबुनियाद होती है, लेकिन फिर भी लोगों के बीच डर का माहौल दिखाई दे रहा हैं.
दरअसल, एक वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंडिग हो रहा है, जिसमें लाल बछिया का जन्म हुआ है. हालांकि, कई लोगों को पता नहीं हैं कि आखिर इस लाल बछिया से लोग क्यों डर रहे हैं. बता दें कि ईसाई और यहूदी के धर्मग्रंथों में लाल बछिया को विनाश का समय निकट आने का संकेत माना गया हैं.
बछिया का किया जा रहा अध्ययन- क्या सच में लाल रंग?
इसी चिंता को देखते हुए यरूशलेम में स्थित टेंपल इंस्टीट्यूट ने कहा है कि नवजात शिशु का अध्ययन किया जा रहा है. जांच के बाद देखा जा रहा हैं कि आखिर ये बछिया सच में लाल है या नहीं.
अभी के विश्व में जिस तरीके के हालात हो रखे हैं. उसे देखते हुए लोगों के मन में इस पोस्ट के लिए और ज्यादा डर का माहौल बना हुआ है. कई लोगों इसे दुनिया के अंत की शुरूआत मान रहे हैं. कई लोग इसे अभी के हालत को देखकर दुनिया का अंत मान रहे हैं. तो वहीं, कमेंट में कई लोग 2026 में दुनिया खत्म होने वाली मीम डालकर मजे लेते दिखाई रहे हैं,
ये भी पढ़ें: उत्तरकाशी में दर्दनाक हादसा! पहाड़ी से हाईवे पर गिरी चट्टान, चपेट में आए बाइक सवार की मौत
