टी 20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाना है.जिसको लेकर भारतीय खेल प्रेमी और प्रशंसकों में खासा उत्साह है. संगम नगरी प्रयागराज में क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले युवा खिलाडी भी इस हाइवोल्टेज मैच को लेकर बेहद उत्साहित हैं. रविवार को क्रिकेट के मैदान पर प्रैक्टिस के लिए पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के मुखौटे लगाकर पहुंचे और भारत को चियर्स करते नजर आए. युवा खिलाड़ियों का कहना है कि आज भारत की खिताबी जीत होगी, भारतीय खिलाड़ियों का पिछला प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है, जिसको फिर से भारतीय खिलाड़ी आज न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दोहराएंगे.
अयोध्या में संतों ने किया हवन
अयोध्या में संतों ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC T20 विश्व कप फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए प्रार्थना की.
कानपुर में विशेष प्रार्थना
न्यूजीलैंड के खिलाफ ICC T20 विश्व कप फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए कानपुर में विशेष प्रार्थना की जा रही है. लोगों को भरोसा है कि भारत की खिताबी जीत होगी.
लखनऊ में जीत के लिए मैराथन
आज भारत-न्यूजीलैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने जा रहा है जिसको लेकर लखनऊ में सैकड़ों युवाओं ने मैराथन दौड़ की. भारत इस वर्ल्ड कप को जीते इन दुआओं के साथ यह मैराथन की गई है.
