Yogi Ki pati: आज, 8 मार्च 2026 को ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जा रहा है. इस खास अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की ‘नारी शक्ति’ के नाम एक पाती सोशल मीडिया पर शेयर की है. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को अपनी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है. उन्होंने कहा है कि 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी, लेकिन आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं। यह स्पष्ट नीति और साफ नीयत से संभव हुआ है.
CM योगी ने दी शुभकामनाएं
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ की समस्त मातृशक्ति व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मातृशक्ति की गरिमा, सुरक्षा और स्वावलंबन ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला है। डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में आज प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय सहभागिता समाज को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान कर रही है.
आइए, मातृशक्ति के सशक्तीकरण हेतु दृढ़ संकल्पित हों.

सीएम योगी की पाती के मुख्य बिंदू
सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण
सीएम योगी ने लिखा सशक्त समाज निर्माण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है. सरकार आधी आबादी की सुरक्षा,गरिमा,आत्मनिर्भरता के प्रति दृढ़ संकल्पित है. मुख्यमंत्री ने लिखा 2017 से पहले महिलाओं के साथ अपराध आम बात थी. आज प्रदेश में बेटियां सुरक्षित हैं. स्पष्ट नीति और साफ नीयत से यह संभव हुआ है. बेटियां रात की पाली में भी काम कर रही हैं. मिशन शक्ति,एंटी रोमियो अभियानों ने अपराधियों के मन में डर पैदा किया है. जहां बेटियां सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहां समाज सतत प्रगति करता है.
नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि
आज छात्राओं के ड्रॉपआउट रेट,मातृ मृत्यु दर,शिशु मृत्यु दर में अभूतपूर्व आई गिरावट आई है. शिक्षा से रोजगार तक बेटियों को समान अवसर मिल रहा है. यूपी की नारी शक्ति आज स्वावलंबन का नया अध्याय रच रही है. बीसी सखी, लक्ष्मी दीदी, ड्रोन दीदी, स्वास्थ्य सखी, सूर्य सखी परिवार के साथ प्रदेश को सशक्त कर रहीं हैं. सीएम योगी ने लिखा नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि हो. स्मरण रहे मां एवं मातृभूमि स्वर्ग से भी बढ़कर है. नारी का सम्मान समस्त समाज के लिए सर्वोपरि होना चाहिए. प्रदेश की सम्मानित बेटियों को किसी से डरने की आवश्यकता नही है. सरकार की विभिन्न योजनाएं आपके सपनों की उड़ान को पंख दे रही हैं.
