IGNOU में एडमिशन की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए अब काफी कम समय बचा है. वह आवेदक जो Indira Gandhi National Open University में एडमिशन चाहते हैं, उनको सलाह है कि बिना किसी देरी के जल्द ही फार्म को भर लें. बता दें कि जनवरी 2026 में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग और ऑनलाइन कोर्स के लिए आवेदन शुरू किया गया था. 15 मार्च 2026 तक ही फार्म को भरने की डेट है. इसके बाद रजिस्ट्रेशन को स्वीकार नहीं किया जाएगा.
कैसे करें आवेदन
- अगर आप इस साइट पर न्यू यूजर है. तो आपको सबसे पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा. उसके बाद नाम से लेकर ईमेल आईडी से संबंधित सभी जानकारी को आपको भरना है. जैसे ही आपका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी तरीके से पूरा हो जाएगा. आपको आईडी और उसका पासवर्ड मिल जाएगा.
- जैसे ही आप पोर्टल पर ल़ॉगिन करेंगे आपका आवेदन फॉर्म स्क्रिन पर खुल जाएगा.
- फार्म खुलने के बाद सभी चीजों से संबंधित जानकारी आपको पोर्टल पर भरनी है.
- आपको जिस भी मोड पर पढ़ाई करनी है. उससे संबंधित सभी जानकारी मिल जाएगी.
पढ़ाई के दो तरीके IGNOU में उपलब्ध: आइए जानें
- दरअसल, दो तरीके है- एक ओपन से पढ़ाई करने का तरीका उपलब्ध है और दूसरा ऑनलाइन मोड है.
- उम्मीदवारों को सलाह है कि फार्म को भरते समय आप जिस मोड में पढ़ाई करना चाहते हैं. उसका ध्यान रखें.
- अंत में आवेदको को फीस सबमिट करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डॉउनलोड करना है. भविष्य में एडमिशन की प्रक्रिया में ये आपके काम आ सकती है.
ये भी पढ़ें: अस्पताल में युवती के ऊपर केमिकल अटैक, चेहरा और शरीर के हिस्से झुलसे, वारदात के बाद आरोपी फरार
