उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है. बता दें कि यहां 8 मार्च दिन रविवार को एक ट्रक ने कार और टेंपो को इतनी तेज टक्कर मारी कि दोनों वाहन में बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है. वहीं, तीन लोगों की नाजुक हालत बताई जा रही है. पूरा इलाके में इस घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल है.
तेज रफ्तार में थी कार
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज थी. ट्रक बिल्कुल अनियंत्रित होकर चल रही थी. निंयत्रण न होने के कारण पहले ट्रक की चपेट में एक स्विफ्ट डिजायर कार आई और उसके बाद पास से जा रही टेम्पों. टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज लोगों को कई किलोमीटर दूर से ही सुनाई दे रही थी. बताया जा रहा है कि कार में सभी लोग ऐसे फंस गए थे कि उन्हें गेट को गैस कटर से काट कर निकालना पड़ा था.
लखनऊ हायर सेंटर में रेफर
लोगों ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से तुरंत फरार हो चुका था. लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया. जहां तीन लोगों को चिकित्सकों द्वारा ब्रॉट डेड बोल दिया गया. वहीं, बाकि जख्मी लोगों को लखनऊ हायर सेंटर में रेफर किया गया है.
पुलिस जांच में जुटी
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और ट्रक, कार और टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है. साथ ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश के अनुसार एक टीम का गठन किया गया है ताकि ट्रक ड्राइवर को जल्द से जल्द पकड़ा सके. लोगों का आरोप हैं कि अतिक्रमण के कारण यहां कि सड़के संकरी हो रखी है. स्पीड ब्रेकर और किसी तरीके का चेतावनी संकेत न होने की वजह से बाहरी जिलों से आने वाले वाहन तेज रफ्तार में होती है. हालांकि, पुलिस सभी लोगों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हादसे की वजह का पता लगा रही है.
ये भी पढ़ें: रजिस्ट्रेशन के लिए बचे हैं कुछ दिन: IGNOU में एडमिशन का आखिरी मौका, जानें पूरा प्रोसेस
