हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां हापुड़ की पिलखुवा नगर पालिका परिषद अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा एक बाइक सवार और उसके दो बच्चों को भुगतना पड़ा. बाइक सवार अपने दो बच्चों सहित पिलखुवा क्षेत्र के मैंन बाजार में खुले नाले में गिर गया. आसपास के लोगों ने जब बाइक सवार को उसके दो बच्चों सहित नाले में गिरता हुआ देखा, तो वह तत्काल राहत और बचाव के लिए दौड़ पड़े. पूरी घटना CCTV में कैद हुई, जिससे नगरपालिका की बड़ी लापरवाही सामने आई है.
लोगों की तत्परता से बची जानें
बताया जा रहा है कि नाला काफी गहरा होने के बावजूद बाइक सवार युवक और उसके दो बच्चे ज्यादा गहराई में नहीं जा पाए, उससे पहले ही लोगों ने उन्हें बचा लिया. हादसे की यह वीडियो मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि सड़क के बीचों बीच खुले हुए नाले में व्यक्ति असंतुलित होकर बाइक और अपने बच्चों सहित गिर रहा है. इस घटना के सामने आने के बाद एक बार फिर स्थानीय लोगों में पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
कई जगह खुले कई नाले
कहा जा रहा है कि क्षेत्र में ऐसे कई नाले हैं, जो अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही के चलते खुले हुए हैं और यहां आए दिन कोई ना कोई ऐसी घटना होती है, जिससे लोगों की जान पर बन आती है. लेकिन बावजूद इसके नगर पालिका के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियां से पल्ला झाड़ लेते हैं. स्थानीय लोगों ने पिलखुवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग भी की है.
ये भी पढ़ें: बस्ती में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने कार और टेंपो को मारी टक्कर, 3 की मौत
