Yogi Cabinet Meeting Decisions: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लखनऊ में कैबिनेट बैठक हुई. इस कैबिनेट बैठक में 30 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है. इन फैसलों में सबसे बड़ा निर्णय जमीन की रजिस्ट्री को लेकर आया. अब प्रदेश में किसी भी जमीन की रजिस्ट्री करने से पहले उसकी खतौनी की जांच जरूरी होगी.
सरकार के इस फैसले का उद्देश्य जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े और विवादों पर रोक लगाना है. नई व्यवस्था के तहत रजिस्ट्री से पहले राजस्व रिकॉर्ड यानी खतौनी का मिलान किया जाएगा, ताकि जमीन के असली मालिक और उसके विवरण की पुष्टि हो सके.
आयुष मिश्रा काफी समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. वर्तमान में ये Thetruth24 के लिए खबरों को अपने शब्दों में पिरोने का काम करते हैं. इससे पहले इन्होंने ज़ी भारत (ZEE Bharat) में डिफेंस और जनरल नॉलेज के साथ भारत के इतिहास की खबरों को लिखा है. आयुष ने इनवर्टिस यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है और ये उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से ताल्लुक रखते हैं. खबरों से जुड़ी हुई किसी भी जानकारी या किसी भी खबर को आयुष तक पहुंचाने के लिए आप mishraaayush844@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं.